उन्होंने बताया कि हर माह लोग एंटीबॉडी खो रहे हैं। एक रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा कि अभी तक नौ फीसदी लोग एंटीबॉडी खो चुके हैं, इन लोगों को भी तीसरी लहर में बचाव करना होगा। उनका अनुमान है कि दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर घातक नहीं होगी। इससे पहले उन्होंने अध्ययन के आधार पर अगस्त अंत तक तीसरी लहर आने की संभावना जताई थी। हालांकि प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दूसरी लहर से कई अनुमान लगाए थे, जो लगभग सही निकले थे।