12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएमडी ने बताई गरज-चमक के साथ बारिश होने की तारीख, जानें इस हफ्ते का मौसम

IMD Latest Weather Update 27 and 28 December आईएमडी मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार इस हफ्ते मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। 27 और 28 दिसंबर को तेज हवा के साथ बादल गरजने और चमकने की संभावना है। बारिश भी होगी। ‌

2 min read
Google source verification
तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

IMD Latest Weather Update 27 and 28 December आईएमडी मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार 24 से 28 दिसंबर के बीच आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे आसमान में कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। ‌ अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान से दशमलव 7 डिग्री कम रहने का अनुमान है सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 27 से 28 दिसंबर के बीच तेज हवा चलने की संभावना है बादल गरजने के साथ बिजली भी चमक सकती है। कानपुर और उसके आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा, 15 दिनों की छुट्टी

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर 23 दिसंबर का मौसम?

सोमवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। आसमान में बादल आ सकते हैं। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कानपुर में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

कानपुर में मंगलवार 24 दिसंबर को तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 21 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 25 दिसंबर बुधवार कि तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 26 दिसंबर बृहस्पतिवार को तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

28 दिसंबर को बारिश की संभावना

27 दिसंबर शुक्रवार का तापमान 13 डिग्री से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। 28 दिसंबर शनिवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 35 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रविवार का तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है।