11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनंतराज पर फिर बरपा कहर, अब इस छापेमारी के बाद थर्रा गया ये महकमा

कानपुर देेेहात जिले में अन्नतराज हस्पिटल है, जो पिछले कई सालो से सुर्खियो में रहा

2 min read
Google source verification
kanpur

कानपुर देहात. प्रदेश में निजी अस्पतालों की भरमार है, लेकिन उनके मानकों की जांच परख करने की प्रक्रिया विभागीय अफसरों के जेहन में नही आती है। जिससे समय समय पर स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो जाते हैं। जबकि कुछ हॉस्पिटल आये दिन सुर्खियों में रहते है। ऐसा ही कानपुर देेेहात जिले में अन्नतराज हस्पिटल है, जो पिछले कई सालो से सुर्खियो में रहा, लेकिन इस हास्पिटल के मालिक अमित कटियार की दबंगई के चलते उठाने वाले हर मामलो को दबाकर रखा गया। चाहे वह मामला मरीजो के गलत इलाज का आया हो या फिर स्वास्थ विभाग से आया हो, लेकिन रुपयो के दम पर जिले के अफसर इस हॉस्पिटल के हर गलत कामो को अन्देखा किया करते है। साल 2007 में एक छोटी सी दुकान में मरीजो को देखने वाला अमित कटियार करोड़ो की सम्पत्ति का मालिक है और खुद बीएएमएस की डिग्री लेकर एलोपैथिक का करता है। वही आय से अधिक सम्पति होने के कारण इन्कम टैक्स की छापेमारी कल ही कानपुर की टीम ने की थी।

अनन्तराज अस्पताल के एमडी डॉक्टर अमित कटियार इनकम टैक्स अधिकारियों से साफ़ सफाई दे रहे थे। इसी दरमियान स्वास्थ विभाग भी जाग गया और स्वास्थ विभाग के डिप्टी सीएमओ ने भी अनन्तराज अस्पताल में छापा मार दिया। इससे आसमान से गिरे खजूर पर अटके वाली कहावत सत्य हो गयी। सौ बेड वाले अनन्तराज अस्पताल में मरीज़ो की भरमार थी, लेकिन पूरे अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं था। जगह जगह गन्दगी थी, इतना ही नही अस्पताल ने निकलने वाला मेडिकल का कचरा अस्पताल के सामने रखे सरकारी डस्टबिन में डाला जा रहा था। जबकि नियमता अस्पताल से निकलने वाले कचरे को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाडी आती है। और अस्पताल का कचरा ले जाकर उसे नष्ट किया जाता है। वही स्वास्थ अधिकारी ने भी अस्पताल के अंदर का मंज़र देखा वो भी हैरान थे कि अस्पताल में इतने मरीज़ और डाक्टर एक भी नहीं है। आखिर यहां कैसे इलाज होता है। साथ ही जो अस्पताल के स्टाफ का कार्य है वह भी केवल अन्नतराज मेडिकल कालेज के स्टूडेन्ट करते है।

फिलहाल जांच के बाद सामने आएगा कि अस्पताल मालिक ने कितना टैक्स चोरी किया है और महज़ कुछ सालो में अकूत संपत्ति का मालिक डाक्टर अमित कटियार कैसे बन गया। साथ ही साथ स्वास्थ विभाग को भी देखना होगा की झोलाछाप डिग्री रखने वाला डाक्टर कैसे 100 बेड से लेकर 115 बेड का अस्पताल और नर्सिंग इंस्टीट्यूट चला रहा है और यह सब स्वास्थ विभाग के अधिकारियो की देख रेख में कई बार शिकायतो के बाद भी अनदेखा करते है। और अधिकारी कोई भी कार्यवाही नही करते है।