
Inhuman: lick spit to minor, drink urine कानपुर में नाबालिग युवक के साथ अमानवीय, हैवानियत वाली घटना सामने आई है। जिसमें युवक को धोखे से बुलाकर कमरे में ले गए। जहां उसके साथ गलत कार्य किया गया। चप्पल में थूक चटाया गया। इतने से मन नहीं भरा तो पैसाब पिलाया गया। इस बीच पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया। जिसे ब्लर कर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस में संज्ञान में लिया और पीड़ित से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला गुजैनी थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोर के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना के समय नाबालिग किशोर अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय दीपक पाल निवासी जरौली फेज 2 गुजैनी ने बताया कि घरवालों ने उसे निकाल दिया है और रामगोपाल चौराहे के पास बैठा है। दोस्त की बातें सुनकर नाबालिग किशोर दुकान बंद करके दीपक के पास पहुंच गया। दीपक के साथ शांतनु और डीके भी मौके पर मौजूद था।
बातचीत करते हुए तीनों कार से नाबालिग किशोर को कमरे में ले गए। जहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। जिसका वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर नाबालिग किशोर की पिटाई की और चप्पल पर थूक चटाया गया। अश्लील हरकतें भी की गई। यही नहीं उसे दीपक ने पेशाब पिलाया। शांतनु पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। जबकि डीजे में चप्पल पर अपना थूक चटाया। इस दौरान नाबालिग छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन तीनों ने उसकी नहीं सुनी।
25 जून को हुई इस घटना का वीडियो ब्लर कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना को संज्ञान में लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़ित से संपर्क किया गया है। मिली जानकारी के आधार पर तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। शेख नहीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
Published on:
29 Jun 2025 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
