
आईआरसीटीसी शहरवासियों को दे रहा है चार ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा की ‘सौगात’
कानपुर। आईआरसीटीसी कानपुर वासियों समेत सात शहरवासियों के लिए 4 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का पैकेज लेकर आया है. पैकेज में यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने व लोकल ट्रांसपोटेशन की सेवा दी जाएगी. आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह ने इस बारे में बताया हैं कि यह पैकेज 7-8 दिन का है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक यात्री का पैकेज 7560 रुपए का है. इसके आगे की जानकारी जानिए आगे...
ऐसा होगा पैकेज
इस पैकेज के मुताबिक यात्रियों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इसके अतिरिक्त यात्रियों को द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के भी दर्शन कराए जाएंगे. मोबाइल से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर चार ज्योतिर्लिंग यात्रा का पैकेज बुक करने के लिए यात्री को आईआरसीटीसी की वेबसाइड पर ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा. इसके अलावा यात्री कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आईआरसीटीसी मैनेजर के फोन नंबर 9794844569 में कॉल कर पैकेज की पूरी जानकारी लेकर टिकट बुक करा सकते हैं.
आगे की जानकारी है ऐसी
इसके इतर ये भी जानकारी दी गई है ये यात्रा 23 दिसंबर को शुरू होगी. यात्रियों को निर्धारित पैकेज के अलावा अन्य पैसा नहीं देना है. चार ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा स्पेशल ट्रेन में कानपुर समेत आठ स्टेशनों से यात्रा शुरु की जाएंगी. कानपुर, लखनऊ समेत सात शहरवासियों के लिए यह चार ज्योतिर्लिंग की यात्रा का पूरा पैकेज है. इसमें कानपुर, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, झांसी जैसे शहर शामिल हैं. यात्रा पैकेज बुक कराने वाले यात्री इन निर्धारित स्टेशनों से कहीं भी यात्रा शुरू कर सकता है. पैकेज में यात्री को खाने से लेकर लोकल ट्रांसपोर्ट की भी पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगी. चार ज्योतिर्लिंग व द्वारिकाधीश, साबरमती आश्रम होते हुए ट्रेन 30 दिसंबर को वापस आएगी.
एक नजर में
यात्रा शुरू - 23 दिसंबर
यात्रा समाप्ति - 30 दिसंबर
यात्रा का समय - 7-8 दिन
प्रति यात्री पैकेज - 7560
Published on:
04 Nov 2018 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
