जय बाजपेयी पर लगे आरोपों के अनुसार, उन पर कई घरों के आंगन में रेल के खंभे और पटरी लगाए जाने के साक्ष्य जुटाए गए हैं। जय बाजपेयी पर रेलवे की कितनी संपत्ति जब्त है, इसके लिए अंग्रेजों के जमाने की पटरी से जुड़ी जमीन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। ज्यादा लाइनों पर सड़क बन गईं या लोग बस गए हैं। इस लाइन के क्षेत्र के बारे में इंजीनियरिंग विभाग पता करेगा। पुराने रिकॉर्ड में ही जमीन के हिस्से के बारे में पता चल सकेगा। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।