2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर की खातिरदारी करनी पड़ी महंगी, दो पुलिसकर्मियों को कमिश्नर ने दी सजा

मामला मीडिया में आया तो कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने एडीसीपी लाइन बसंत लाल को मामले की जांच सौंपी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Aug 2021, 8:33 PM IST

kanpur_1.jpg

कानपुर. उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहती है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है कानपुर जिले से। कानपुर में रेप के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी की खातिरदारी और सहूलियत देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। जिसके बाद दुष्कर्म के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर को सुविधा देने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सजा दी गई हैं। कापनुर के पुलिस कमिश्नर ने इन्हें सात दिनों तक दो-दो घंटे दौड़ लगाने की सजा दी है।

यह भी पढ़ें : खुदाई के दौरान मिला सिक्कों से भरा कलश, जेसीबी ड्राइवर कलश लेकर फरार

निजी कार से लेकर पहुंचे कोर्ट

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी कानपुर जिला कारागार में बंद है। कानपुर देहात जिले में एक पुराने हत्या और डकैती के मामले में 19 अगस्त को माती कोर्ट में आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर को सुनवाई के लिए तलब किया गया था। पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के साथ हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र और कांस्टेबल प्रेम पाल एक निजी इनोवा कार से माती कोर्ट पहुंचे थे।

जांच में दोषी पाए गए दो पुलिसकर्मी

मामला मीडिया में आया तो कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने एडीसीपी लाइन बसंत लाल को मामले की जांच सौंपी थी। मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं।

कमिश्नर दी दोषियों को सजा

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने आरोपी पुलिसकर्मियों को परेड दलेल (सात दिनों तक दो-दो घंटे दौड़ लगाने) की सजा सुनाई। इलाके अलावा हिदायत भी दी है कि अगर भविष्य में ऐसी गलती की तो विभागीय जांच के साथ-साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएगी 'कल्याण कलश यात्रा'