2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुदाई के दौरान मिला सिक्कों से भरा कलश, जेसीबी ड्राइवर कलश लेकर फरार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ इलाक में जीटी रोड के चौड़ीकरण कार्य के दौरान रायपुर गांव में टीले की खुदाई का काम हो रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Aug 2021, 8:08 PM IST

kannauj.jpg

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के छिबरामऊ इलाके में जीटी रोड के चौड़ीकरण के लिए काम चल रही है। सोमवार को सिकंदरपुर के रायपुर स्थित टीले की खुदाई में सिक्कों से भरा कलश निकला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेसीबी का ड्राइवर कलश लेकर भाग गया। हालांकि ग्रामीणों को कुछ सिक्के मिले हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएगी 'कल्याण कलश यात्रा'

खुदाई के दौरान मिला सिक्कों के भरा कलश

कन्नौज जिले के छिबरामऊ इलाक में जीटी रोड के चौड़ीकरण कार्य के दौरान रायपुर गांव में टीले की खुदाई का काम हो रहा था। खुदाई के दौरान ही जेसीबी चालक को कलश मिल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कलश सिक्कों से भरा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि टीले से निकले मिट्टी के कलश में पुरातत्व काल के एल्युमिनियम के सिक्के भरे थे।

स्थानीय लोगों को भी मिले सिक्के

स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी चालक कलश में भरे सिक्कों को सोने और चांदी के समझकर कलश लेकर भाग निकला। हालांकि स्थानीय लोगों को भी मौके पर कुछ सिक्के मिले। स्थानीय लोग सिक्के की धातु की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी भारतीय पुरातत्व विभाग को दे दी है।

कोतवाल को नहीं है मामले की जानकारी

कन्नौज जिले के छिबरामऊ से प्रकाश में आए इस मामले के संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो वरिष्ठ अधिकारियों को बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें : उज्ज्वला योजना के तहत सीएम योगी ने बांटे मुफ्त LPG गैस कनेक्शन

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश