Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार 1 जुलाई को घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने गंगा नदी में कूदकर जान दे दी। पत्नी के पीछे दौड़ता आया पति ने जब उसे (पत्नी) को गंगा में डूबते देखा तो धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। वहीं इस घटना को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने घायल पति को आनन फानन में हैलट अस्पताल भेज मृत महिला का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया। छह महीने पहले ही दंपति ने प्रेम विवाह किया था।