29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले नेताओं और माफिया का था गठजोड़ – राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव पर राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा सरकार ने सिर्फ एक जाति के लिया काम किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Avanish Kumar

•

Updated: 9 Apr 2023, 4:36 PM IST

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले नेताओं और माफिया का था गठजोड़ - राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले नेताओं और माफिया का था गठजोड़ - राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल

Kanpur News: कानपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "प्रभावी मतदाता सम्मेलन" में सम्मिलित होने के लिए आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल बीएनडी कालेज पहुंचे। आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल बीएनडी कालेज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाने के नाम पर विपक्ष एक हो रहा है । अगर ऐसा है तो जनता भी विपक्ष को हटाने का नारा देगी।

सिर्फ एक जाति के लिया किया था काम

आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तो पिछड़ों के लिए भी कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ एक जाति के लोगों के लिए ही काम किया है। अखिलेश यादव सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे। उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले गुंडे माफिया हावी थे और नेता माफिया का गठजोड़ था। समाजवादी पार्टी ने गुंडे और माफिया को राजनीतिक संरक्षण दिया। उन्हें खुली छूट दी गई कि किसी की भी जमीन कब्जा कर लें और हफ्ता वसूलें।

सपा नेताओं के पेट में हो रहा है दर्द

उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलने पर सबसे ज्यादा सपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है क्योंकि बुलडोजर अपराधियों पर चल रहा है। यह आगे भी चलेगा उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में परिवार में ही बैठकर पैसे की बंदरबांट कर ली जाती थी। पिछले छह वर्षों में उस दौर के तमाम सारे मंत्री जेलों में बंद हुए लेकिन भाजपा कार्यकाल के 6 वर्षों में कोई घोटाला नहीं हुआ।