सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक तेज तर्रार सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति की ट्रेन को कानपुर तक लाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पांच चक्र में अचूक सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सेंट्रल स्टेशन, एयरपोर्ट और सर्किट हाउस में तीन चक्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ी तादात में कमांडो, पुलिस, पीएसी सहित अर्धसैनिक बल लगाया गया है। कानपुर के साथ ही कानपुर देहात में 27 जून को उनके पैतृक गांव परौंख व पुखरायां में कार्यक्रम में भी पांच चक्र में सुरक्षा का बंदोबस्त है। अर्धसैनिक बल को तैनात किया जाएगा।