15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोचिंग की आड़ में 13 वर्ष की नाबालिक छात्रा को बुलाया, किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

28 वर्षीय शिक्षक ने नाबालिग बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बुलाता है। उसको मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाना भी सिखाया। जिस पर बातचीत करता था।

less than 1 minute read
Google source verification
कोचिंग की आड़ में 13 वर्ष की नाबालिक छात्रा को बुलाया, किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोचिंग की आड़ में 13 वर्ष की नाबालिक छात्रा को बुलाया, किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पढ़ाई के नाम पर मासूम बच्ची के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को देख परिजन के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव का ही रहने वाला युवक कोचिंग सेंटर चलाता था। जिससे पढ़ने के लिए एक 13 साल की नाबालिग बच्ची भी आती थी। परिजनों के अनुसार बच्ची को पढ़ाई में कमजोर बताकर टीचर दो बार घर पर भी पढ़ाने के लिए आता था। इसी बीच उसने बच्ची को मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाना सिखा दिया। इंस्टाग्राम के माध्यम से शिक्षक बच्ची से बातचीत करता था।

एसीपी पनकी घटना की जानकारी देते हुए बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

एसीपी पनकी ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली। सचेंडी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।