5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेक मर्डर केस पर बोले डिप्टी सीएम, पुलिस को जिम्मेदार ठहराना गलत

दो दिवसीए दौरे पर आए थे कानपुर, विवेक के हत्यारे पुलिसकर्मी भेजे गए जेल, विपक्ष बेवजह दे रहा तूल

2 min read
Google source verification
keshav prasad maurya statement in vivek tiwari murder case

विवेक मर्डर केस पर बोले डिप्टी सीएम, पुलिस को जिम्मेदार ठहराना गलत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे के लिए बुधवार को कानपुर आए और करीब 30 घंटे शहर में रहे। इस दौरान उन्होंने एसी से निकल कर गलियों और पुलों का निरीक्षण किया तो वहीं बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2019 का सियासी दंगल फतह करने के लिए जीत का मंत्र दिया। डिप्टी सीएम ने विवेक तिवारी मर्डर केस के तूल देने के पीछे विरोधी दलों का हाथ बताते हुए कहा कि निजी स्वार्थ के चलते नेता बेदाग पुलिस पर दाग लगा रहे हैं। लखनऊ की घटना के लिए पूरी पुलिस को जिम्मेदार ठहराना गलत है। घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। पुलिस ने कई अपराधियों को उनकी भाषा में जवाब दिया है। प्रदेश को अपराधमुक्त करने के लिए पुलिस अपराधियों को माला नहीं पहनाएगी, उन्हें गोली के बदले गोली के जरिए जवाब देगी।

फिर से मोदी सरकार
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीमारी से ठीक होने के बाद पहली बार कानपुर पहुंचे। पहले दिन सर्किटहाउस में जिले के आलाधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यो का ब्यूरो मांगा। बिन्दुवार समीक्षा के बाद डिप्टी सीएम दक्षिण और उत्तर जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कई बीजपी कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मंत्री, विधायकों और अधिकारियों की शिकायत की। जिस पर उन्होंने कहा कि मिल कर चुनाव की तैयारी करें। चुनाव के बाद सभी के गिलवे-शिकवे दूर कर दिए जाएंगे। आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। इसलिए देश के लिए बीजेपी को जिताने के लिए जुट जाएं।

आरोपी जेल के अंदर, फिर भी सियासत
डिप्टी सीएम ने विवेक मर्डर केस पर कहा कि विवेक के हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के साथ ही सलाखों के बीच भेज दिया है, बावजूद सपा, बसपा व कांग्रेस के नेता राजनीति कर रही है। इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं होने के चलते अब लोगों की मौत पर सियासत की रोटी सेंक रहे हैं। पर जनता सब जानती है। बीजेपी सरकार के दौरान जो भी कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बड़े-बड़े माफिया जो पहले की सरकारों में मुकदमे में आरोपी होने के बाद भी बाहर घुमते हैं। वो पिछले डेढ़ साल से जेल के अंदर है। कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी खारिज हो रही है। पुलिस पुख्ता एवीडेंस कोर्ट में पेश कर आरोपियों को सजा दिलवा रही है।

गड़बड़ी करने वाले जाएंगे जेल
डिप्टी सीएम ने ने कहा कि आुष्मान योजना में बीजेपी मंत्री, विधासक व पधकारियों के नाम सूची में होने से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6 करोड़ लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाएगी। शहर के अपात्र लोगों का नाम मिलना चिंता का विषय है। गैर जिम्मेदार कर्मियों पर लगाम लगाई जाएगी। सूची एक और सर्वे कराया जाएगा। साथ ही जिन्होंने पहली सूची तैयार कर गड़बड़ी की है उनकी जांच के लिए डीएम को आदेश दे दिए गए हैं। आयुष्मान योजना गरीबों के लिए है। इसलिए पात्र का चयन ठीक से हो इसके लिए अधिकारियों को दिखा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।