
ज्योतिषाचार्य पदमेश ने की भविष्यवाणी, ये नेता बनेंगा देश का अगला प्रधानमंत्री
कानपुर। गोरखुपर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव में सपा और बसपा ने गठबंधन कर भाजपा को करारी शिकस्त दी, जिसके चलते विपक्षी दलों खासे गदगद दिख रहे हैं और आगामी लोकसभा चुनाव के बाद ं मोदी सरकार की रवानगी के तौर पर मान रहे हैं। पर देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित केए दुबे पदमेश ने अपनी ज्योतिष के जरिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है। पत्रिका डॉट कॉम के साथ खास बातचीत के दौरान पदमेश ने कहा कि 3 मार्च 2019 से भाजपा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनक्षणों में बदलाव आएगा और इसका सीधा फाएदा सत्ताधारी दल को मिलेगा। देश में फिर से मोदी सरकार बनेंगी, जिसे विपक्षी दल किसी भी कीमत पर रोक नहीं पाएंगे। ज्योतिषाचार्य ने यह जानकारी पीएम मोदी और बीजेपी की कुंडली को देखने के बाद दी है।
गृहदोषों के चलते मिल रही हार
2014 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा की लहर 2017 के निकाय चुनाव तक बरकरार रही, लेकिन पिछले तीन माह से पार्टी सबसे खराब समय से गुजर रही है। देश में हुए कई लोकसभा सीटों के उपचुनाव में पार्टी को करारी शिक्कत उठानी पड़ी है। साथ ही कर्नाटक में भी भाजपा चुनाव जीतने के बाद हार गई। इन सब कारणों के पीछे ज्योतिषाचार्य गृहदोषों को मान रहे हैं। पर ज्योतिषाचार्य पदमेश ने 2019 लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बन सकती है और कौन चुनाव में हारेगा। ऐसा पदमेश ने पीएम मोदी औऱ पार्टी दोनों की कुंडली मिलाकर गणना करने के बाद बताया। पदमेश ने कहा कि अगला साल भाजपा के लिए खुशखबरी भरा होगा। देश के साथ ही अन्य राज्यों के चुनाव में पार्टी को जबरदस्त सफलता मिलेगी।
कुंडली से निकला जीत का मंत्र
पंडित पदमेश ने बताया कि बीजेपी का जन्म 6 अप्रैल 1980 में हुआ है। इसके तहत बीजेपी की कुंडली बनायी जाए तो मिथुन लग्र वृश्चिम राशि की कुंडली है। बीजेपी की कुंडली में अक्टूबर 2012 से सूर्य की महादशा आरंभ हुई है। सूर्य की महादशा में बीजेपी को लाभ होना शुरू हुआ। इसके बाद ही बीजेपी ने गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी बनाया गया। उस समय पीएम मोदी की कुंडली में अच्छा समय था। जिसकी वजह से बीजेपी और पीएम मोदी की कुंडली दोनों के ग्रह योग के चलने के साथ ही पहली बार केंद्र में बहुमत की सरकार बनी। पदमेश ने बताया कि सूर्य की महादशा छहः साल के लिए होती है। जिसके चलते बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव जीता।
2017 में इस लिए उठानी पड़ी हार
पंडित पदमेश ने बताया कि बीजेपी की कुंडली में अक्टूबर 2017 से सूर्य की महादशा में शुक्र की महादशा आ गई। इसका फल अच्छा नहीं होता है। इसी कारण बीजेपी का खराब समय शुरू हो गया है। बीजेपी पर तमाम तरह के आरोप लग रहे हैं। विपक्षी दल पीएम मोदी के साथ ही भाजपा को घेर रहे हैं और इसी के कारण बीजेपी को भविष्य में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पदमेश पे बताया कि यह महादशा वैसे दस सालों तक रहती है पर भाजपा की कुंडली में यह बरकरार रह सकते हैं। हां मार्च के बाद कुछ नक्षत्रों से पार्टी को मुक्ति मिलने की उम्मीद भी है। चुनाव से पहले भाजपा के अंदर भी मतभेद उभर कर आ सकते हैं। बताया, बावजूद मार्च 2019 को गृहदोष बाहर निकल जाएंगे। गोरखपुर, फूलपुर, कैराना के साथ ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इन्हीं गृहदोषों के चलते बीजेपी को हार उठानी पड़ी है।
3 मार्च के बाद पीएम के आएंगे अच्छे दिन
पंडित पदमेश ने बताया कि पीएम मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न वृश्चिक राशि की है। साथ ही पीएम मोदी की कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही है। जो वर्ष 2021 तक चलेगी। पीएम मोदी की कुंडली में चन्द्रमा की महादशा में बुध का अंतर चल रहा है, यह स्थिति 3 मार्च 2019 तक रहेगी। इसके ठीक बाद कुंडली में केतु का अतर आयेगा। पीएम मोदी के लिए केतु भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। पीएम मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है और इस लगन में केतु लाभकारी होता है। इसके अतिरिक्त वृश्चिक लग्र के लिए बृहस्पति पंचमेश में होता है। यह स्थिति बहुत अच्छी मानी गई है। तो बता दें कि, मार्च के शुरूआत से ही पीएम मोदी का फिर से अच्छे दिन वाले हैं। यानी अच्छा समय शुरू हो जाएगा। जिसका फायदा पीएम मोदी को 2019 चुनाव में होगा और एक बार पीएम नरेन्द्र मोदी के चलते बीजेपी को बहुमत या फिर सबसे अधिक सीट मिल सकती है।
Published on:
03 Jun 2018 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
