4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
इन खनन माफियाओं को नही है योगी का खौफ, दबंगो ने लेखपाल को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, फिर दी ये धमकी
Play video

इन खनन माफियाओं को नही है योगी का खौफ, दबंगो ने लेखपाल को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, फिर दी ये धमकी

एसडीएम के निर्देश पर जांच पर गये लेखपाल की खनन माफियाओं ने दौडा दौडाकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने थाने मे शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 31 Oct 2018, 10:57 AM IST

कानपुर देहात-जिले के खनन माफियाओं को अब योगी सरकार का कोई खौफ नहीं रह गया है। अफसरों की लापरवाही के चलते खनन माफियाओं का ये आलम दिख रहा है कि दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त दबंग खनन माफिया खुलेआम दबंगई पर उतारू हो चुके हैं। ऐसा ही एक मामला राजपुर थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां एसडीएम के आदेश पर जांच करने गए लेखपाल को सलेमपुर मार्ग पर खनन कर रहे दबंगों ने दौड़ाकर पीटा एयर विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं कवरेज करने पहुंची मीडिया कर्मियों से भी दबंगो ने जमकर अभद्रता दिखाई। जब लेखपाल ने घटना की सूचना एसडीएम विजेता सिंह को फोन से देनी चाही तो उक्त लोगों ने उसका मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। जैसे तैसे जान बचाकर भागे राजस्व कर्मी ने राजपुर थाने में आपबीती बताई। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

 

एसडीएम के निर्देश पर गया था लेखपाल

दरअसल घटना राजपुर क्षेत्र की है। जब सिकन्दरा एसडीएम की सूचना पर सिकन्दरा क्षेत्र के बैना गांव में तैनात लेखपाल सर्वेश शर्मा जांच के लिए पहुंचे तो खनन माफियाओं ने जमकर दबंगई दिखाई। पीड़ित लेखपाल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर वह राजपुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जांच करने पहुंचे। जब उन्होंने जेसीबी द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से खनन होता देखा तो उसने फोटो लेने के लिए जैसे ही फोन निकाला।

 

उक्त दबंगो ने की पिटाई

तभी सट्टी थाना क्षेत्र के राजकुमार यादव उनके भाई अनुज यादव के साथ रसूलपुर के राजा सिंह न अपने अज्ञात साथियों के साथ मेरे ऊपर हमला बोल दिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर मोबाइल छुड़ाकर तोड़ दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। इस संबंध में राजपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम विजेता सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज हो गयी है, मामले की जांच हो रही है।