3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तरबेज के बाद यूपी में इस मुस्लिम यवुक को कहा टोपी उतरो और बोलो जय श्री राम, नहीं मानी बात तो कर दिया…

हाल ही में झारखंड के एक मुस्लिम युवक तरबेज अंसारी को कुछ लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उसका निधन हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 29 Jun 2019, 8:10 PM IST

Man beaten

Man beaten

कानपुर. हाल ही में झारखंड के एक मुस्लिम युवक तरबेज अंसारी को कुछ लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उसका निधन हो गया था। मामला संसद तक पहुंचा और पीएम मोदी ने खुद इस घटना पर अफसोस जताया था, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग अब भी धर्म और भगवान श्रीराम के नाम पर गुंडई करने से बाज नहीं आ रहे। कानपुर में एक मुस्लिम युवक ने आरोप लगाया है कि जय श्री राम का नारा न लगाने पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी है। जिसके बाद पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर दी है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के इस बयान पर यूपी पुलिस का बड़ा कदम, दो घंटे बाद ही दिया करारा जवाब

टोपी उतरवाकर कहा बोलो जय श्री राम-

बर्रा थाना क्षेत्र निवासी ताज मुहम्मद (16) का आरोप है कि वह शुक्रवार रात उस्मान पुर मदरसे से अपने घर की तरफ आ रहा था तभी बर्रा २ के पास कुछ अज्ञात साइकिल सवार लोग आये और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका कहना है कि मारपीट कर रहे लोगों ने उसे धमकी दी है कि इस इलाके में सिर पर टोपी पहनकर न आना। उन लोगों ने ताज की टोपी उतार दी और उससे जय श्री राम कहने को कहा, लेकिन जब उसने ऐसा करने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और वहां से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने बर्रा थाने में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बर्रा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- उपचुनाव से पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, इन 17 जातियों को कराया SC जातियों की सूची में किया शामिल, देखें पूरी लिस्ट

सीओ ने कहा, लिया जाएगा सख्त एक्शन-

वहीं पूरी घटना पर सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता का कहना है की यह मामला सज्ञान में आया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर जा कर वहां पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली जाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी, जो भी नाम प्रकाश में आएंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।