सिर्फ लच्छेदार भाषण देते हैं सीएम
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि सूबे के सीएम योगी आदित्सनाथ क्या केवल किसानों पर लच्छेदार भाषण ही दे पाते हैं? क्योंकि भाजपा सरकार में किसानों का अपमान ही होता रहता है। कहा, पिछले ढाई वर्षो के दौरान किसान बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है। अन्नदाता को कुछ देने के बजाए सरकार खाकी के बल पर उनके खेत छीन रही है। गरीब किसान जमीन का मुआवजा मांग रहे थे, जिन्हें बेरहमी से पीटा गया। पुलिसवाले ने पुरूषों के साथ महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड से होनी चाहिए।