कानपुर. Corona Virus Second Wave Effect on Lungs. कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं। यह गले, नाक, फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। कोरोना वायरस की पहली लहर से ज्यादा खतरनाक दूसरी लहर को माना जा रहा है। कई लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण उभर रहे हैं, लेकिन रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमर्स चेन रिएक्शन टेस्ट (आरटीपीसीआर) में भी कई बार पकड़ में नहीं आ रहा है। 30 फीसद लोगों में कोरोना वायरस चकमा देने में कामयाब हो रहा है। ऐसी संभावना जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने जताई है। इस तरह के कई केस सामने आ रहे हैं जिस पर अब अध्ययन की तैयारी है।