इन इलाकों से मिले नए केस
नए मामले बर्रा, ककवन, घाटमपुर, कल्याणपुर कलां क्षेत्र से आये हैं। बर्रा नई बस्ती निवासी कोरोना से दम तोडऩे वाले बुजुर्ग का पुत्र, बिल्हौर के वैष्णव नगर निवासी 45 वर्षीय युवक, महाराजपुर थाने का सिपाही, डफरिन अस्पताल में रहने वाला कर्मचारी, लक्ष्मीपुरवा की महिला व बाबूपुरवा की युवती में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गाजियाबाद से आए पिता एवं तीन वर्षीय पुत्री, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से आए दंपती एवं मुंबई से आए 50 वर्षीय अधेड़ भी संक्रमित पाए गए। इनमें संक्रमण की पुष्टि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज एवं लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवॢसटी की लैब की रिपोर्ट में हुई है।