9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर उन्नाव के बीच नया गंगा पुल, 247 करोड़ का प्रोजेक्ट बन कर तैयार

कानपुर उन्नाव के बीच पुराना गंगा पुल बंद होने के बाद नए पुल की चर्चा शुरू हो गई थी। सेतु निगम द्वारा नए पुल का प्रोजेक्ट बनाया गया है जो पुराने गंगा पुल के समानांतर होगा। 247 करोड़ रुपए की लागत से यह पुल बनेगा। पुल के बन जाने से कानपुर और उन्नाव के बीच का यातायात सुगम हो जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 28 Mar 2022, 9:35 PM IST

,,

Pattrika

कानपुर उन्नाव के बीच एक नया गंगा पुल बनने जा रहा है। जिसकी लागत 247 करोड़ों रुपए है। यह गंगा पुल दो भागों में बनाया जाएगा। राज्य सेतु निगम द्वारा गंगा पुल का प्रोजेक्ट बनाया गया है। जिसे मुख्यालय पीडब्ल्यूडी भेजा गया है। सेतु निगम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पहले गंगा पुल झाड़ी बाबा की नहरिया से बनाने की योजना थी। लेकिन रास्ते में कई बिल्डिंग होने के कारण इसे प्रोजेक्ट खारिज कर दिया गया। जिसके बाद एक नया प्रोजेक्ट बनाया गया।

नए प्रोजेक्ट के अनुसार कानपुर की तरफ कोई एप्स मैदान से पुराने गंगा पुल के समानांतर नया पुल बनाया जाएगा। जिसे दो भागों में बनाने की योजना है। 247 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के लिए बजट नाबार्ड से मिलेगा। आपको बता दें पुराने गंगा पुल के पिलर में दरार आ जाने से आवागमन बंद कर दिया गया था। गंगा पुल के दोनों तरफ पक्की दीवार खड़ी कर दी गई थी। लेकिन शुक्लागंज से कानपुर के बीच का आवागमन काफी कष्टदायक हो गया था। कई बार पुराने गंगा पुल को खुलवाने के लिए आंदोलन भी चला। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

सेतु निगम द्वारा बनाया गया नया प्रोजेक्ट

सेतु निगम द्वारा बनाए गए नए प्रोजेक्ट के एलाइनमेंट को लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में संयुक्त प्रबंध निदेशक सेतु निगम ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर नया प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिसे मुख्यालय भेज दिया गया है। पुल की चौड़ाई 10.5 मीटर होगा। और या दो हिस्सों में बनेगा।