10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री साध्वी ने राहुल गांधी को दी सलाह, कांग्रेस का नाम बदल कर लें मुस्लिम लीग

सीएसए में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची कानपुर, पाकिस्तान के प्रति प्रेम पर कांग्रेसी नेताओं पर जमकर बरसीं मंत्री

3 min read
Google source verification
Niranjan Jyoti attacks congress president rahul gandhi in kanpur

केंद्रीय मंत्री साध्वी ने राहुल गांधी को दी सलाह, कांग्रेस का नाम बदल कर लें मुस्लिम लीग

कानपुर। अपने बेबाक बयानों के लिये चर्चा में रहने वाली केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला किया। मंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को अपना नाम बदल कर मुस्लिम लीग रख लेना चाहिए। क्योंकि पिछले कुछ अर्से में उनके दल के नेताओं में जो मुस्लिम प्रेम उमड़ा है, अब वो उनकी पार्टी के नाम में भी नजर आना चाहिये। इतना ही नहीं मंत्री ने राहुल गांधी को नया नाम देते हुए बाहें सिकोड़ नेता बताया। मंत्री ने कहा कि चुनाव के वक्त वो गुजरात में जनेऊधारी तो यूपी में टोपीधारी बन जाते हैं। जनता कांग्रेसियों को भलीभांति जानती हैं और 2019 में यूपी में यह दल खाता भी नहीं खोल पाएगा।
कांग्रेस बढ़ती गई, किसान गरीब होते गए
चन्द्र शेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े एक सेमीनार में केन्द्रीय मंत्ररी साध्वी निरंजन ज्योति ने कृषक सम्पदा योजना के जरिए खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के हित के लिये योजनाओं को धरातल पर उतारा है। उन्होने राहुल गांधी की भाषण शैली पर तंज कसते हुए कहा कि केवल बाहें चढ़ा कर बोलने से किसानों का हित नहीं होगा। उसके लिए जमीन पर उतर कर किसानों के बीच जाकर समस्या का हल होता है। आजादी के सत्तर साल के दौरान करीब 60 साल गांधी परिवार के हाथों में बागडोर रही। पर कांग्रेसियों ने कभी दलित, गरीब, पिछड़ों और किसानों के उत्थान के लिए एक भी कार्य नहीं किए।
बांट कर वोट की फसल रह रहे तैयार
मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति चुनावी आहट को देख सीएसए में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती व ममता बनर्जी पर जमकर तीखे हमले किया। उन्होने कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान की प्रसंसा करना भारतीय संविधान पर अविश्वास जताने जैसा है। उन्होने नसीहत दी की कि कॉग्रेस अपना नाम खत्म करके नया नाम मुस्लिम लीग कर ले। साध्वी ने कहा कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस के नेता पाकिस्तानी भाषा बोल रहे हैं और देश को बांट कर वोट की फसल तैयार कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। साध्वी ने कहा कि मोदी सरकार सबका, साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है, वहीं विपक्ष एक का साथ और सबके वोट के तहत बयानबाजी देकर धु्रवीकरण करने में लगी है।
...तो पाकिस्तान चले जाएं
साध्वी ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता जब पाकिस्तान का गुणगान करेंगे तो हम अपने देश से कैसे निपट पाएंगे। साध्वी ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने 21 जनवरी 2013 को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद को ’साहेब’ कहकर संबोधित किया था। साध्वी ने कहा कि इससे पहले दिग्विजय ने अल-कायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामाजी भी कह चुके हैं। मंत्री ने कहा कि दिग्गी राजा की सियासत खत्म हो गई है और राजनीति में बनें रहने के लिए वो पाकिस्तानी भाषा बोल रहे हैं। भारत में पाकिस्तानी प्रेमियों के लिए कोई जगह नहीं है। हां अगर दिग्विजय सिंह को ज्यादा पाकिस्तान से प्यार है तो वहीं चले जाएं।
गुलाब नबी पर भी किया वार
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने 20 जून 2018 को कहा था 4 आतंकियों को मारने के लिए 20 नागरिकों को मार दिया जाता है। उनकी (भारतीय सेना) कार्रवाई आतंकियों की बजाए नागरिकों पर ज्यादा होती है। बयान देकर सेना के काम काज पर सवानिया निशान लगाए थे। इसी लिए मैं कहती हूं कि अब जल्द से जल्द कांग्रेस को अपना नाम बदल लेना चाहिए। साध्वी ने कहा कि जब मोदी सरकार केंद्र की सत्ता मे आई तो पाकिस्तानी प्रेमियों की नींद उड़ी है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी के साथ ही पुलिस व अन्य एजेंसियों के जरिए विदेश से मिलने वाले धन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वो जानते हैं कि अगर 2019 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो उनकी जड़ें पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी।