बदल गया खरीदारी का तरीका
ऑनलाइन शॉपिंग का रंग-ढंग बदल गया है। कंपनियों से लेकर कारोबारी तक खुद को डिजिटल बनाने में लगे हैं। इसी का नतीजा है कि कुछ ऐसे सेक्टर, जहां दुकान या साइट पर जाए बिना खरीदारी संभव नहीं थी, उन्हें भी आप मोबाइल फोन पर पसंद करके खरीद सकते हैं। इस फेहरिस्त में फ्लैट, कार, होम फर्निशिंग, टाइल्स, पेंट जैसे सामान हैं, जिनके टू डी से लेकर फोर डी तक के वीडियो तैयार कराए जा रहे हैं।