26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

241 किमी खस्ताहाल हाईटेंशन व एलटी लाइन बदलने का काम हुआ शुरू, जर्जर लाइनों से मिलेगा छुटकारा

आने वाले दिनों में जर्जर विद्युत लाइन की वजह से होने वाले बिजली संकट व हादसों से शहरवासियों को छुटकारा मिल जाएगा. इसके पीछे कारण है कि क्योंकि केस्को ने जर्जर हाईटेंशन व एलटी लाइन बदलने की तैयारी कर ली है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 10 Nov 2018, 1:34 PM IST

Kanpur

241 किमी खस्ताहाल हाईटेंशन व एलटी लाइन बदलने का काम हुआ शुरू, जर्जर लाइनों से मिलेगा छुटकारा

कानपुर। आने वाले दिनों में जर्जर विद्युत लाइन की वजह से होने वाले बिजली संकट व हादसों से शहरवासियों को छुटकारा मिल जाएगा. इसके पीछे कारण है कि क्योंकि केस्को ने जर्जर हाईटेंशन व एलटी लाइन बदलने की तैयारी कर ली है. प्रथम चरण में 241 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल इलेक्ट्रिसिटी लाइन बदलने की तैयारी है. केस्को ने इसकी शुरुआत भी कर दी है.

ये है सबसे बड़ी वजह
शहर में बिजली संकट की एक बड़ी वजह जर्जर इलेक्ट्रिसिटी लाइन है. आए दिन हाईटेंशन व एलटी लाइन टूटती रहती हैं, जिसकी वजह से लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ता है. इसी वजह से ट्रिपिंग की समस्या से कानपुराइट्स को छुटकारा नहीं मिल रहा है. इलेक्ट्रिसिटी लाइन टूटने से उसकी चपेट में आने के कारण कल्याणपुर, गुजैनी, गुमटी, एक्सप्रेस रोड, जाजमऊ आदि क्षेत्रों में हादसे हो चुके हैं. इसमें जान भी जा चुकी है. शायद यही वजह है कि केस्को ने जर्जर इलेक्ट्रिसिटी लाइनों को बदलने की तैयारी कर ली है.

घट गई मांग
गुलाबी सर्दी शुरू हो चुकी है. इसकी वजह से बिजली की मांग भी घटती जा रही है. फिलहाल डिमांड 500 मेगावॉट के नीचे पहुंच चुकी है. इस मौसम में केस्को ने जर्जर इलेक्ट्रिसिटी लाइनों को बदलने की तैयारी की है, जिससे पॉवर शटडाउन लिए जाने पर लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े. प्रथम चरण में केस्को 25 किलोमीटर लंबी 33 हजार वोल्ट की लाइन बदलेगा. इस दौरान केस्को 6 किलोमीटर नई इलेक्ट्रिसिटी लाइन भी बिछाएगा. इसके अलावा केस्को 11 हजार वोल्ट की 130 किलोमीटर खस्ताहाल लाइन बदलने के अलावा 45 किमी. नई लाइन भी बिछाएगा. यही नहीं 35 किलोमीटर लंबी एलटी लाइन भी केस्को बदलेगा.

ऐसे की है शुरुआत
जर्जर लाइनों को बदलने के लिए नौबस्ता, हंसपुरम, कल्याणपुर, किदवई नगर, गोविंद नगर, दहेली सुजानपुर, जाजमऊ आदि डिवीजनों को चुना गया है. केस्को ने हंसपुरम, कल्याणपुर डिवीजन से इसकी शुरुआत भी कर दी है. केस्को ऑफिसर सीएसबी अंबेडकर ने बताया कि अन्य डिवीजन में जर्जर लाइन बदली जाएगी. कुछ डिवीजन ने चिह्ति की गई खस्ताहाल इलेक्ट्रिसिटी लाइनों की लिस्ट भी भेज दी है. जल्द ही अन्य डिवीजन से भी मिल जाएगी. टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही लाइन बदलने का काम शुरू किया जाएगा.