
टेक्निकल यूनिवर्सिटी बनने के बाद अब एचबीटीयू में तीन साल नहीं होंगे डायरेक्ट इलेक्शन
कानपुर। एचबीटीयू में फिलहाल छात्रों के सब काउंसिल सेक्रेटरी का इलेक्शन डायरेक्ट नहीं होगा. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एक्ट में प्रावधान रखा गया है कि यूनिवर्सिटी के अस्तित्व में आने के बाद कैंपस में किसी प्रकार का कोई इलेक्शन डायरेक्ट नहीं होगा. यानि कि इस बार भी सब काउंसिल सेक्रेटरी की पोस्ट पर वोटिंग नहीं कराई जाएगी. साथ ही अगर कोई स्टूडेंट फेल है या फिर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उसे दंडित किया है तो उसका नामिनेशन कैंसिल कर दिया जाएगा.
ऐसी मिली है जानकारी
एचबीटीयू के डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राम नरेश त्रिपाठी ने बताया कि एचबीटीयू में एनुअल कल्चरल फेस्ट ओडसी- 2018 नेक्स्ट मंथ कंडक्ट कराया जाएगा. कल्चरल फेस्ट कराने की जिम्मेदारी कल्चरल सब काउंसिल सेक्रेटरी की होती है. यही वजह है कि इसी महीने कल्चरल सेक्रेटरी को नॉमिनेट कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स से 25 सितंबर तक नॉमिनेशन फाइल करने को कहा गया है. नामांकन पत्रों की जांच के बाद हाउस में प्रपोजल रखा जाएगा. हाउस से अप्रूवल मिलने पर सभी पोस्ट के लिए नॉमिनेशन करने वाले स्टूडेंट्स को जानकारी दे दी जाएगी.
एकेडमिक रिकॉर्ड देखा जाएगा
पहला अवसर होगा जब नॉमिनेशन फाइल करने वाले सभी स्टूडेंट्स का एकेडमिक रिकॉर्ड खंगाला जाएगा. अगर किसी स्टूडेंट की बैक लगी होगी या फिर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कभी कोई एक्शन लिया होगा तो उसका नामिनेशन फार्म कैंसिल कर दिया जाएगा. इलेक्शन के लिए कौन से छात्र नॉमिनेशन कर सकते हैं. कौन नहीं, इसकी पूरी जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.
इनके लिए होगा नामिनेशन
- कल्चरल सब काउंसिल सेक्रेटरी
- स्पोट्र्स सब काउंसिल सेक्रेटरी
- हाबी सब काउंसिल सेक्रेटरी
- लिट्रेरी सब काउंसिल सेक्रेटरी
एनएसएस सब काउंसिल सेक्रेटरी
ऐसा कहना है अधिकारी का
इस बारे में एचबीटीयू के रजिस्ट्रार प्रो. मनोज कुमार शुक्ला कहते हैं कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एक्ट में प्रावधान रखा गया है कि तीन साल तक कोई भी डायरेक्ट इलेक्शन नहीं होगा. इसी वजह से टीचर्स एसोसिएशन व कर्मचारी एसोसिएशन का भी इलेक्शन नहीं कराया जा रहा है. स्टूडेंट्स काउंसिल में भी उन्हीं स्टूडेंट्स को रखा जाएगा जिनकी एकेडमिक परफॉर्मेंस बेहतर होगी.
Published on:
24 Sep 2018, 4:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.