1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Omicron Variant: फ्लाइट से मुंबई यात्रा करने के लिए यात्रियों के लिए यह अनिवार्य, दिल्ली-बेंगलुरु के लिए दी छूट

कोरोना के नए वैरिएंट के दो केस मिलने के बाद अब हवाई यात्राओं में सख्ती बरती जा रही है। इसी के चलते इंडिगो या स्पाइसजेट फ्लाइट से मुम्बई यात्रा के लिए आरटीपीसीआर जांच जरूरी की गयी है। विमानन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और बेंगलुरु आने जाने के लिए अभी आरटीपीसीआर रिपोर्ट की बाध्यता नहीं रखी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 3 Dec 2021, 12:01 PM IST

Omicron Variant: फ्लाइट से मुंबई यात्रा करने के लिए यात्रियों के लिए यह अनिवार्य, दिल्ली-बेंगलुरु के लिए दी छूट

Omicron Variant: फ्लाइट से मुंबई यात्रा करने के लिए यात्रियों के लिए यह अनिवार्य, दिल्ली-बेंगलुरु के लिए दी छूट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. मुंबई का फ्लाइट (Mumbai Flight) से सफर करने वालों के लिए इंडिगो (Indigo) या स्पाइसजेट ने नियमों में सख्ती बढ़ा दी हैं। इन दोनो फ्लाइट कंपनी ने शुक्रवार से मुंबई की यात्रा करने वालों के लिए आरटीपीसीआर जांच (RTPCR Test) कराना और उसकी रिपोर्ट साथ ले जाना आवश्यक होगा, जिसके बाद ही यात्रा कर सकेंगे। साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों के लिए भी रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य किया गया है। हालांकि दिल्ली और बेंगलुरु की यात्रा के लिए अभी आरटीपीसीआर में छूट दी गई है।

एयरपोर्ट पर स्वास्थ विभाग टीम करेगी स्क्रीनिंग

दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के भारत में दस्तक देने के बाद सख्ती बरती जा रही है। देश में दो केस मिलने के बाद अब हवाई यात्रा में भी नियमों को सख्त किया गया है। गुरुवार को आए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मुंबई से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगी। बुखार या अन्य लक्षण होने पर उनकी जांच की जाएगी। शासन से लेकर प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग इसके लिए गंभीर है। इसी के चलते कोई चूक न हो सके इसलिए एयरपोर्ट पर जांच के लिए सख्त निर्देश मिले हैं ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच हर हाल में की जा सके।

यह भी पढ़ें: Omicron Variant: नए वेरिएंट को लेकर यूपी के कानपुर सहित 5 प्रमुख शहरों की निगरानी, इन देशों से लौटने वालों पर पैनी नजर

दिल्ली और बेंगलुरु के लिए छूट

विमानन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि टिकट बुकिंग के समय ही यात्रियों को इसकी सूचना दी जा रही है। जो यात्री आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं लाएंगे उन्हें यात्रा करने से रोक दिया जाएगा। दिल्ली और बेंगलुरु आने जाने के लिए अभी आरटीपीसीआर रिपोर्ट की बाध्यता नहीं रखी गई है।