प्रो. करंदीकर ने रोबोटिक्स, ड्रोन, ब्लॉक चेन तकनीक, एयर क्वालिटी मानीटरिंग, आनलाइन पढ़ाई, स्वदेशी तकनीक पर बने आक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर प्रोजेक्ट, फाइव जी वायरलेस तकनीक, स्कूल आफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलाजी, ई-मास्टर्स प्रोग्राम समेत भविष्य की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ड्रोन तकनीक, वेंटिलेटर प्रोजेक्ट, ई-मास्टर्स प्रोग्राम से खासे प्रभावित हुए। उन्होंने इसके दूरगामी परिणाम सामने आने की बात कही। प्रो. करंदीकर के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने आइआइटी कानपुर को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के साथ ही तकनीक विकसित करने पर बधाई दी।