लखनऊ/कानपुर. बीजेपी के पूर्व विधायक मथुरा पाल के देहांत के बाद कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट खाली हो गई थी जिस पर 21 दिसम्बर को चुनाव होना है। इसके लिए कांग्रेस ने प्रभाकर पांडे को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस बात की घोषणा गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में की गई। प्रभाकर को विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन कांग्रेस-सपा गठबंधन के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला था। फिर वह निर्दलीय ही चुनाव लड़े थे लेकिन जीत नही सके थे।