कानपुर . खबर मिली है कि देश के महामहिम रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले को मुसलमानों से परहेज से जोडक़र देखा गया, जबकि राष्ट्रपति भवन ने सफाई में कहा है कि करदाताओं के पैसे से पार्टी मनाने से परहेज है, इसलिए इफ्तार पार्टी पर रोक लगाई गई है। बहरहाल, राष्ट्रपति भवन में 11 साल बाद ऐसा मौका आया है, जबकि रायसीना हिल्स पर इफ्तार का आयोजन नहीं होगा। रामनाथ कोविंद के इस फैसले से कनपुरियों में गॉसिप शुरू होना लाजिमी है। आखिरकार रामनाथ कोविंद भी ठेठ कनपुरिया हैं। कोविंद के मोहल्ले गीतानगर से लेकर उनके परिचितों के बीच इफ्तार पर पाबंदी के फैसले की चर्चा है।