6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये मशहूर एक्टर पीट गया लड़कियों से, कर रहा था ये गंदी हरकत, शूटिंग के लिए आए थे कानपुर

  बिठूर में आकृति इंटरटेटमेंट फिल्मस के बैनर तले भोजपुरी फिल्म संगम रिश्तो फिल्म की शूटिंग चल रही शूटिंग, हीरो ने शराब पी मचाया हुड़दंग
2 min read
Google source verification
raja chaudhary beaten by publice in kanpur

ये मशहूर एक्टर पीट गया लड़कियों से, कर रहा था ये गंदी हरकत, शूटिंग के लिए आए थे कानपुर

कानपुर।बिठूर थानाक्षेत्र स्थित नानाराव पार्क स्मारक स्थित आकृति इंटरटेटमेंट फिल्मस के बैनर तले भोजपुरी फिल्म संगम रिश्तो फिल्म की शूटिंग चल रही है। एक्टर, विलेन और डॉयरेक्टर के साथ तमाम दर्शम शूटिंग का लुफ्त उठा रहे थे, तभी फिल्म के हीरो राजा चौधरी नश में धुत हो आकर धमका और सभी के साथ मारपीट करने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश तो राजा ने उन्हें भी पीट दिया। इसी दौरान राजा कुछ युवतियों के तरफ गलत इशारा कर दिया, यह देख कनपुरिए आग बबूला हो गए। उन्होंने पीट-पीट कर हीरो की हीरोगिरी निकाल दी। सूचना पर पहुंची पुलिस राजा को अरेस्ट कर थाने ले गइ, वहां भी पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे। पुलिस ने राजा को अरेस्ट कर मेडिकल के लिए अस्पताल भेज पूरे आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
इशारा देख भड़के दर्शक
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता राजा चौधरी आकृति इंटरटेटमेंट फिल्मस के बैनर तले भोजपुरी फिल्म संगम रिश्तो की शूटिंग के लिए कानपुर के एतिहासिक नगरी बिठूर में आए हुए थे। फिल्म की शूटिंग से पहले राजा अपने कुछ मित्रों के साथ ब्रम्हावर्त घाट गया और नाव में बैठकर जमकर शराब पी। नशे में धुत होकर वह स्टेज में पहुंचा और फिल्म की हिराईन के साथ ही डॉयरेक्टर और कैमरामैन के साथ भिड़ गया। राजा ने फिल्म के डॉयरेक्टर को पीट दिया। साथ ही शुटिंग देखने आई युवतियों के साथ गलत इशारे करने लगा। यह देख दर्शक भड़क गए और उसे पीटने लगे। मामला बड़ता देख डॉयरेक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शराब में टुल राजा को हिरासत में जेकर थाने ले गए। थाने के अंदर भी एक्टर विलेन की तरह पेश आया और पुलिस को अपशब्द बके।
डॉक्टरों से भी भिड़ा राजा
पब्लिक की पिटाई से घायल राजा को पुलिस लेकर कल्याणपुर सीएचसी पहुंची। यहां राजा डॉक्टरों व कर्मचारियो के हाथापाई की। विरोध करने पर अपशब्द कहे, जिससे नाराज डॉक्टर ने उसका मेडिकल करने से मना कर दिया। साथ ही सीएमओ को मामले की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजा शराब में इतना धुत था कि उसने अपने शरीर के सारे कपड़े उतार डाले। अस्पताल में नर्सो के साथ भी अशब्दता की। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उसकी यहां भी धुनाई की, लेकिन राजा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस राजा को लेकर दूसरे अस्पताल ले गई, जिसके बाद उसका इलाज डॉक्टरों ने किया।
26 मई से रही शूटिंग
26 मई से फिल्म के निर्देशक संजीव चड्ठा और सर्वेश ठाकुर ने टीम के साथ बिठूर में डेरा जमा रखा है। टीम और अभिनेता राजा चौधरी बिठूर के नाराराव पार्क स्थित कॉटेज में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक तहकीकात में पता चला है कि राजा को पहले फिल्म में खलनायक की भूमिका दी गई थी, लेकिन बाद में मुख्य किरदार की भूमिका दी गई। फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ राजा गंगा में जाकर नांव में बैठकर शराब पी और वहां से आकर पहले कैमरामैन को पीटा, फिर डॉयरेक्टर पर उलझ गया। बिठूर इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉयरेक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वहीं नशा उतर जाने के बाद एक्टर अपने किए पर माफी मांगता हुआ दिखा। फिलहाल पुलिस भी एक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए बचाने के लिए जुटी है।