
कानपुर. शहर में महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों के साथ वारदात रूकने के बजाए बढ़ रही हैं। शनिवार को जहां डेरापुर थानाक्षेत्र में एक बच्ची को दबंगों ने केरोसिन छिड़कर जिंदा जला डाला, वहीं सोमवार की देरशाम टॉफी दिलाने के बहाने पांच साल की मासूम को दरिंदे ने अपनी हवश का शिकार बना डाला। लहूलुहान हालत में उसे खेत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की नजर जब मासूम पर पड़ी तो वह उसे लेकर गांव आए और परिजनों को जानकारी दी। गंभीर हालत में परिजन बेटी को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी को दबोच लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
बिधनू थाना क्षेत्र के बैजुपुरवा गांव निवासी किसान की पांच साल की बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस के रघुबीर नाम के युवक ने उसे गोद में उठा लिया और पहले उसे खिलाता रहा। आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने उठा ले गया। आरोपी खेत के अंदर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची दर्द से चिल्लाई तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। इस दौरान वह खून से लथपथ हो गई और दरिंदे ने उसे वहीं छोड़कर भाग गया। परिजनों ने जानकारी पर उसे अस्पताल में एडमिट करवाया। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी दबंग है और आए दिन किसी ने किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करता है। दरिंदें ने मेरी मासूम बच्ची के साथ गलत कृतरू कर डाला।
शिकायत करोगी तो गोली मार दूंगा
पीड़िता की मां ने बताया कि बेठी को अस्पताल मं एडमिट करा हम पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए निकले तो आरोपी आ धकमा। पीड़िता के मां का आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी ने कहा कि पुलिस से शिकायत करोगी तो बेटी के साथ तुम्हें गोली मार दूंगा। इस दौरान कुछ लोग आ धमके और उसे पकड़ने के लिए बड़े तो तमंचा के जरिए मौके से भाग गया। पीड़िता की मां ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले, जिससे की कोई दूसरा ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचे।
घर के अंदर से पुलिस ने उठाया
प्ुलिस ने मामला दर्ज कर देररात आरोपी को उसी के घर से उठा लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर बिधून ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे दबोच लिया। रेप के साथ ही पॉस्को एक्ट की कार्रवाई की गई है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पीड़िता की मां ने कहा कि पैसे के बल पर वह जेल से बाहर आ जाएगा और हम पर हमला कर सकता है।
Published on:
16 Apr 2018 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
