2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज जुमा अलविदा की नमाज के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन, यहां से जाएं तो नहीं मिलेगा ट्रैफिक

शहर भर में ईद को लेकर बड़ी ही चहल कदमी शुरू हो गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 15 Jun 2018, 11:29 AM IST

kanpur

आज जुमा अलविदा की नमाज के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन, यहां से जाएं तो नहीं मिलेगा ट्रैफिक

कानपुर. शहर भर में ईद को लेकर बड़ी ही चहल कदमी शुरू हो गई है। इसके लिये प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है।अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान शहर में कई स्थानों पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएग। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि नमाज खत्म होने के बाद अकीदतमंदों के अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। अलविदा जुमे पर सुबह 11 बजे से और ईद पर सुबह आठ बजे से बैरियर लगा दिए जाएंगे।

ऐसे रहेगा रूट डायवर्जन

- शहर के मूलगंज चौराहे से कोई भी वाहन नई सड़क होते हुए परेड चौराहे की तरफ नहीं जाएगा और न ही परेड चौराहे की ओर से कोई वाहन नई सड़क होकर मूलगंज की ओर जाएगा।

परेड चौराहे से मूलगंज जाने के लिए वाहन चालक अस्पताल रोड, कारसेट चौराहे की ओर से जा सकेंगे और मूलगंज से परेड चौराहे की ओर आने वाले वाहन लाटूश रोड की ओर से गुजर सकेंगे।

- मूलगंज की ओर से वाहन मेस्टन रोड होते हुए बड़ा चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन टोपी बाजार, चौक सराफा, तिलक हाल रोड से गिलिस बाजार होते हुए गुजरेंगे। बड़े चौराहे से मूलगंज की ओर जाने वाले वाहन गिलिस बाजार, तिलक हाल, चौक सराफा, टोपी बाजार होते हुए जाएंगे।

- मूलगंज चौराहे से चार पहिया व बड़े वाहन बादशाहीनाका, हालसी रोड से कलक्टरगंज, घंटाघर से एक्सप्रेस रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

- रूपम टाकीज की ओर से कोई भी वाहन नाला रोड की ओर नहीं जा सकेगा। सभी वाहन हलीम कालेज चौराहे से दलेलपुरवा होकर गुजारे जाएंगे।

- लाटूश रोड की ओर से वाहन बांसमंडी की ओर नहीं जा सकेंगे। ये सभी वाहन सीटीआइ गोदाम से होते हुए कालपी रोड पर निकलेंगे।

- कालपी रोड या जरीब चौकी की ओर से आने वाले सभी वाहन भी सीटीआइ गोदाम की तरफ से घूमकर लाटूश रोड की ओर जा सकेंगे।

यहां रोके जाएंगे वाहन

- कर्नलगंज चौराहे से स्लाटर हाउस बकरमंडी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। केवल पैदल यात्री ही गुजरेंगे। सुबह साढ़े आठ बजे तक केवल ई रिक्शा बकरमंडी ढाल तक जा सकेंगे।

- कर्नलगंज से बेनाझाबर की ओर जाने वाले वाहन चुन्नीगंज से विवेक टाकीज व मैकराबर्टगंज ढाल की ओर होकर जा सकेंगे।

- बकरमंडी चौराहे से कोई भी वाहन ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।

- परेड से लकड़मंडी होकर बकरमंडी की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। माल रोड पर जाने के लिए लालइमली से जा सकेंगे।

- अस्पताल रोड से जाने वाले रिक्शों को बकरमंडी तक प्रात: साढ़े आठ बजे तक जाने दिया जाएगा।

- लालइमली चौराहे से वाहन साइकिल मार्केट की ओर नहीं जा सकेंगे।

- माल रोड से जीटी रोड की ओर जाने वाले वाहन नरोना चौराहा, घंटाघर से कालपी रोड की ओर जा सकेंगे।

- रूपम टाकीज से वाहन नाला रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। कारें रूपम टाकीज से हलीम कालेज होते हुए ब्रह्मनगर चौराहे तक ही जाएंगी।

- प्रेम नगर चौराहे से कोई वाहन पी रोड सीसामऊ की ओर नहीं जा सकेगा, लेकिन पी रोड से सुबह 8.30 बजे तक रिक्शा रामबाग चौराहे तक आ-जा सकेगा।

- नमाज के दौरान जरीब चौकी चौराहे से पी रोड की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- ब्रह्मनगर चौराहे से वाहन ईदगाह व बजरिया की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन मोतीझील की ओर से अशोक नगर की तरफ जाएंगे।

- बेनाझाबर तिराहे व हर्षनगर की ओर से कोई भी वाहन ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन आर्यनगर, विवेक टाकीज होते हुए माल रोड पर आ-जा सकेंगे।

- परेड चौराहे से मूलगंज चौराहे की ओर नई सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- नमाजियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक खलवा का ढाल बजरिया तक आने जाने दिया जाएगा।

- जाजमऊ में बीमा चौराहे पर नमाज के दौरान हाईवे का ट्रैफिक कुछ देर के लिए मोबाइल बैरियर व रस्से लगाकर रोका जाएगा।

- ईद पर पार्किग व्यवस्था

- उर्सला अस्पताल रोड पर

- लाल इमली से चुन्नीगंज के बीच

- लाटूश रोड पर सिनेमा हॉल के सामने

- बृजेंद्र स्वरूप पार्क के सामने

- रामबाग चौराहे के पास

- ब्रह्मनगर चौराहे के पास

- कूड़ाघर के बगल वाली गली में