15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिया बड़ा बयान, पीएम मोदी के चलते अमेरिका का पिछलग्गू बना देश

खुर्शीद ने कहा कि पीएम की देश और विदेशनीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
2 min read
Google source verification
lucknow

कानपुर. पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कानपुर पहुंचे। यहां वो तिलकहॉल स्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और जनसभा को संबाधित करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताए जाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विदेशमंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने हैं जब से हमारा देश अमेरिका का पिछलग्गू बन गया है। अभी 50 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में भारत का नाम तक नहीं लिया गया इससे छोटापन लगा। खुर्शीद ने कहा कि पीएम की देश और विदेशनीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। हम जहां जाते हैं जनता इनके झूठे वादे के बारे में हमें बताती है और निकाय, गुजरात, हिमाचल के बाद लोकसभा में इनको अपने वोट के जरिए सबक सिखाएगी।


राहुल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव


पूर्व विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद कानपुर पहुंचे और यहां कांग्रेस उम्मीदवार वंदना मिश्रा सहित सभी पार्षदों के लिए चुनाव-प्रचार किया। पूर्व विदेशमंत्री ने कहा कि युवाओं को लेकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है और जल्द ही राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर पार्टी की कमान सम्भालेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ेगी और झूठ बोलने को वालों को सत्ता से हटाएगी। सलमान खुर्शीद ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी कई बार विदेश का दौरा करते हैं, लेकिन वो विदेश से क्या लेकर आते हैं वह बताते नहीं। भारत पहली बार अमेरिका का पिछलग्गू बना है, जो देश के लिए बहुत खतरनाक है। पड़ोसी देशों से भारत के रिश्ते पिछले तीन साल से अच्छे नहीं रहे।


आंकड़ेबाजी में भाजपा सरकार महिर


पूर्व विदेशमंत्री ने कहा कि भारत सरकार अपने आंकड़ेबाजी में व्यस्त है। जीडीपी वैसे तो कम हुई है लेकिन वर्तमान भारत सरकार ने जीडीपी का फार्मूला चेंज कर दिया है और दूसरे आंकड़े रखे जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि नोटबंदी गलत थी और उसका हिसाब आज तक केंद्र सरकार नहीं दे पाई है। पीएम चुनाव के दौरान कहते थे कि भाजपा की सरकार बनी तो कालाधान बाहर आएगा और हर गरीब के खाते में पंद्रह लाख रूपया पहुंचाया जाएगा। पर साढ़े तीन साल से पीएम जनता को देने के बजाय जीएसटी जैसे कईकर लगाकर उल्टे ले रहे हैं। नोटबंदी का निर्णय बहुत गलत था। इससे देश की जीडीपी घटी तो बेरोजगारी बढ़ी है।


सबकी भावनाओं का रखा जाए ख्याल


सलमान खुर्शीद के मुताबिक हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस की स्थिति काफी बेहतर है। राम मंदिर के मुद्दे पर सुलमान खुर्शीद ने कहा कि मंदिर निर्माण से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है बशर्ते सभी की भावनाओं का ख्याल रखा जाए। कांग्रेस का मानना है कि कोर्ट में मामला चल रहा है और न्यायालय जो निर्णय दे उसे सभी को मानना चाहिए। श्री-श्री की मध्यक्षता पर पूर्व विदेशमंत्री ने कहा कि ये व्यक्तिगत तौर पर तो मैं उनका विरोधी नहीं हूं, लेकिन उनके इरादों से हमें राजनीति की बू आती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के मुताबिक कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में है उन्होंने कहा कि वैसे तो निकाय चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं लेकिन इस चुनाव की जीत और हार केंद्र सरकार के लिए एक संकेत।