पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. लखनऊ में गिरफ्तार आतंकी मिनहाज और मुशीर (Terrorist Arrest In Lucknow) से बरामद 32 बोर पिस्टल एटीएस (ATS Capture 32 Bor Pistal) को जानकारी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक वह पिस्टल आफाक और लईक ने उपलब्ध कराई थी, ये दोनो असलहों की तस्करी करते हैं। इनके गिरोह में कई और लोग भी शामिल हैं। ये लोग बिहार के मुंगेर से असलहों की खेप कानपुर मंगवाते हैं। इसी खेप में ये पिस्टल भी आई थी। 32 बोर की पिस्टल से जुड़े अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी और कई की गिरफ्तारी तय है। एटीएस के मुताबिक मुईद ने मुस्तकीम की मदद से मिनहाज (Terrorist Minhaj Ahmad) को पिस्टल दिलाई, लेकिन पिस्टल किससे खरीदी गई, इसका खुलासा एटीएस जल्द करेगी।