10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजराइल की सॉल्टम से भी खतरनाक है सारंग, 36 किमी की दूरी पर बैठे दुश्मन को कर देगी ढेर

धनुष के बाद दूसरी स्वदेशी तोप, जल्द ही सेना के बेड़े में शामिल होगी सारंग
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 7 May 2018, 9:27 AM IST

धनुष के बाद दूसरी स्वदेशी तोप, जल्द ही सेना के बेड़े में शामिल होगी सारंग

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक-इन-इंडिया की पहल पर कानपुर एसएएफ स्वदेशी हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहा है। दो दिन पहले एक मिनट में नौ सौ फायर करने वाली कारबाइन को छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों ने अपने-अपने बेड़े में शामिल किया है। इसी के बाद फैक्ट्री ने 155 एमएम के साथ ही 45 कैलिबर वाली सारंग तोप को बनाया है, जो इजराइल की सॉल्टम से भी ज्यादा खतरनाक है। यह नाटों का मापदंडों के अनुरूप है। यह धनुष और बोफोर्स से भी ज्यादा घातक है। इसका परीक्षण पिछले दो सालों से सिक्किम की बेहद ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा जैसलमेर के तपते रेगिस्तान में किया गया। सेना के अफसरों की मौजूदगी में मऊ स्थित तीसरी परीक्षा सारंग ने पास कर ली और इंडियन आर्मी की तरफ से 300 तोपों कर डिमांड आ गई।
98 फीसदी स्वदेशी कलपुर्जे
मेदी सरकार के आने के बाद कानपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्रियों में नई जान फूंक दी है। जो पहले बंद होने की कगार पर थी, अब वहां से दुनिया को हिला देने वाले हथियारों का स्वदेशी तकनीकि के जरिए निर्माण किया जा रहा है। एसएएफ तोपों के साथ ही आंतकियों और नक्सलियों से लड़ने के लिए अचूक गनों का भी निर्माण कर रहा है। महाप्रबंधक ने बताया कि हमारे पास बेहतर टीम है जो 24 घंटे हथियारों पर रिसर्च करती है। सारंग तोप का काम पिछले दो सालों से चल रहा था। सारंग में 90 फीसदी कलपुर्जे स्वदेशी हैं। इन्हें फैक्ट्री में बनाया गया है। धनुष के बाद दूसरी स्वदेशी तोप है जिसे पूरी तरह से मेक-इन-इंडिया के तहत ढाला गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि मऊ में सेना के अफसरों की मौजूदगी में इसका तीसरा ट्राल हुआ तो सफल रहा। सेना की तरफ से 300 तोपों की डिमांड आ गई है और इनके निर्माण के लिए एसएएफ लगा हुआ है।
सिक्किम में हुआ था पहला परीक्षण
सारंग की पहला परीक्षण सिक्किम की ऊंची पहाड़ियों में 2016 में किया गया था। परीक्षण के दौरान जमकर बर्फबारी हो रही थी। बावजूद सारंग पहली परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाबी हासिल कर ली। विभाग के इंजीनियर और सांइटिस्टों ने सर्दी के बाद गर्म इलाकों में इसके ट्रायल की ठानी। हमने जैसलमेर के चपते रेगिस्तान में सारंग को उतारा। कई दिनों तक सारंग से गोले दागे गए। 50 डिग्री के तापमान में सारंग जमकर गरजी और तीसरा एग्जाम भी उत्तीर्ण कर लिया। कुछ दिन पहले सेना के मेजर रैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में इसका आखरी परीक्षण मऊ में किया गया, जहां इसने सभी का मनमोह लिया। सेना के अफसरों के सुझाव के बाद इसे और घात्क बनाने के लिए कुछ दिन और काम किया जाएगा।
इसके चलते सेना की डिमांड
त्ीनों ट्रायल में पास होने के बाद सारंग तोप की मांग सेना की तरफ से आ गई है। सेना ने 300 तोपों की डिमांड की है। पहली खेप के तौर पर 30 तो दूसरी खेप में 70, तीसरी में 100 और चौथी खेप में 100 तोपों की सप्लाई सेना को की जाएगी। महाप्रबंधक ने बताया कि 155 एमएम और 45 कैलिबर वाली गन की खासियत यह है कि इससे एक मिनट में तीन राउंड फायर किए जा सकते हैं। इसके 130 एमएम से अपग्रेड किया जाएगा। यह तोप बिना रूके एक घंटे तक गोले दगाने की क्षमता रखती है। इसका वनज 8450 किलो है। इसके बैरल की लंबाई 7700 एमएम हे। सारंग के जरिए 36 किमी की दूरी पर बैठे दुश्नम को चंद सेकेंड में नेस्तानाबूद किया जा सकता है। 70 डिग्री तक यह तोप घूमकर वार कर सकती है।
26 जनवरी को सारंग से रूबरू होगा वर्ल्ड
एसएएफ के महाप्रबंधक एचआर दीक्षित ने बताया कि सारंग की ताकत इसकी एस्यूरेसी है, जो दुनिया की किसी भी तोप में नहीं है। धनुष के बाद सारंग तोप को 26 जनवरी 2019 में इसे गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल किया जाएगा। जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। जैसे ही सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलेगी वैसे ही कानपुर से सारंग को दिल्ली की तरफ ले जाने के लिए एसएएफ निकल पड़ेगा। महाप्रबंधक ने बताया कि यह इकलौती तोप है जो सर्दी के साथ भीषण गर्मी में दुश्मनों से डटकर लोहा लेगी। पाकिस्तान के बार्डर से लेकर चीन के सरदही इलकों में इसे तैनात किया जा सकता है। सेना इसके जरिए 36 किमी की दूरी पर बैठे दुश्मन पर सटीक वार कर उसका काम तमाम कर सकती है। सारंग एक घंटे तक बिना रूके फायर करने की क्षमता रखती है और इसमें सभी प्रकार के गोलों से फायर किया जा सकता है।