29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर की गुमनाम कम्पनी में शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान की हिस्सेदारी, छापे में खुलासा

एसएनके पान मसाला समूह के 13 परिसरों पर चल रहा है आयकर विभाग का छापा। कैश और सोना किया गया सीज। पार्टनर कंपनी एसीइंफ्रासिटी डेवेलपर से जुड़ा शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का कनेक्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 1 Aug 2021, 12:04 PM IST

Shahrukh Khan Wife Gauri Khan

शाहरुख खान गौरी खान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर. यूपी के कानपुर में हुई एसएनके पान मसाल समूह की कंपनियों पर छापेमारी के बाद बड़े पैमाने पर फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये खपाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इस छापेमारी के कानपुर में गुमनामी कंपनियों के तार बाॅलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से भी जुड़ रहे हैं। हालांकि अभी इस बारे में और जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि आयकर विभाग को छापों में बड़े पैमाने पर बोगस कंपनियों का खुलासा होने के बाद इस मामले की विस्तार से छानबीन कर रही है।


सीक्रेट बैंक लाॅकरों से मिले सम्पत्ति के कागजात

आयकर विभाग द्वारा मशहूर पान मसाला समूह के 31 परिसरों पर एक साथ बड़ी छापेमारी की है, जो चौथे दिन भी जारी रही। इसमें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को बड़ी अनियमितताओं का पता चला है। आयकर विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिये कानपुर, नोएडा, दिल्ली और कोलकाता के सीक्रेट बैंक लाॅकरों में सम्पत्तियाें के कागजात छिपाए गए थे। ये दस्तावेज विभाग के हाथ लगते ही जांच और तेज कर दी गई है। विभाग न छापे के दौरान कैश हैंडलर्स की भूमिका भी पाई है।


बड़े निवेश का पता चला

एनएनके पान मसाला समूह पर रेड के दौरान रियल इस्टेट कंपनी एसीई डेवेलपर्स में भी बड़ी हिस्सेदारी सामने आई है। कंपनी 29 अगस्त 2012 में आरओसी कानपुर में रजिस्टर्ड हुई। उस दौरान कंपनी का शेयर 70.59 करोड़ था, लेकिन अब इसमें कई गुना बढ़ोत्तरी की बात सामने आई है। कंपनी का काम प्राॅपर्टी की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ किराए से भी जुड़ा है। कुरेले बंधुओं का इस कंपनी में भारी भरकम निवेश की बात पता चली है। एनसीआर में चल रहे कंपनी के 17 प्रोजेक्ट्स में से 11 काॅमर्शियल और 6 रेजिडेंशियल हैं।


शाहरुख की पत्नी गौरी खान का आया नाम

सुपर स्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का नाम भी इस कंपनी से जुड़ रहा है। जांच में ये बात सामने आई है कि गौरी खान तीन साल से इससे जुड़ी हैं और इंटिरियर डिजाइनिंग का जिम्मा उनके पास है। विभाग इस क्रम में आगे विस्तार से छानबीन कर रही है। आयकर विभाग गौरी की कंपनी को भी जांच के दायरे में ला सकता है।


सीज किया सोनो और कैश

एसएनके पान मसाला समूह पर छापेमारी के दौरान अब तक कैश और सोना भी पकड़ा गया है। अब तक 52 लाख रुपये कैश और सात किलो सोना सीज किया गया है। समूह के कुल 31 परिसरों पर छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी से औद्योगिक जगत में हड़कम्प मचा हुआ है।