
सिग्नेचर ग्रीन सिटी के निर्माण में अभी लगेगा छह माह का समय और
कानपुर। खबर कुछ ऐसी मिली है कि शहर में बसने वाली सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी के लिए केडीए ने रेरा से अभी छह माह का समय मांगा है. ऐसे में फिलहाल पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी की स्वीकृति मिल गई है, हालांकि अभी केडीए के हाथ में एनओसी की कापी नहीं आई है. वहीं बिल्डर ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है. 70 फीसद से ज्यादा काम हो चुका है. विकास नगर स्थित सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी का निर्माण चिड़ियाघर के पास हो रहा है.
जानवरों को हो रही है दिक्कत
जानवरों को धूल से होने वाली दिक्कत और पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी न होने के चलते एक याचिका के तहत एनजीटी ने काम रुकवा दिया था. पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी लेने में केडीए को दस माह लग गए हैं. हालांकि अभी तक एनओसी की कॉपी केडीए के पास नहीं आई है. केडीए यहां पर 1128 फ्लैट का निर्माण करा रहा है. इनमें से 25 फीसद बिक चुके है.
ऐसा बताया अधिकारी ने
अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फ्लैट की मांग है. जनता पूछताछ कर रही है. काम शुरू होने से फ्लैट खरीदने वालों की संख्या बढ़ जाएगी. निर्माण कार्य से चिड़ियाघर पर असर नहीं पड़ेगा. मार्च 2019 तक निर्माण पूरा करना है.
ऐसे लगी फटकार
हाउस टैक्स जमा करने और तुरन्त रसीद देने वाली एम पोस का महापौर प्रमिला पांडेय के हाथों उद्घाटन किए जाने पर पोल खुल गई. लगातार दो मशीनें टैक्स जमा करने में फेल हो गई. महापौर ने फटकार लगाई कि पहले सभी मशीनों की जांच कराई जाए. इसके बाद ही राजस्व निरीक्षकों को दी जाए.
मशीन को किया गया उद्घाटन
जमा किए गए भुगतान की पोस्टिंग नगर निगम के सर्वर पर तत्काल अपडेट हो जाएगी और रसीद वेबसाइट पर जाकर प्रिंट की जा सकती है. बैंक ने इसके लिए नगर निगम को 110 वार्डो के हिसाब से 110 एम-पोस मशीन दी गई है. गुरुवार को महापौर ने एम-पोस मशीन का उद्घाटन किया.
Published on:
15 Sept 2018 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
