पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. प्रदेश के बिकरू गांव (Bikru Village) में बीते दो जुलाई की रात ऐसी वारदात हुई, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। इस कांड को लगभग सभी जानते होंगे। वारदात होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई कर मुख्य आरोपी विकास दुबे सहित छह लोगों को मुठभेड़ में ढेर कर 37 लोगों को जेल भी भेज दिया। मगर इस कांड (Bikru Scandal) में कई जानें चली गईं लेकिन कांड (Bikru Kand Kanpur) के पीछे की वजह वो छह बीघा जमीन का मसला अभी तक नही निपट सका। जबकि इस कांड के बाद कई जमीनों के विवाद जिला प्रशासन ने निपटा दिए थे, वहीं उस जमीन का मसला अब तक नही सुलझा है। राहुल तिवारी का उस जमीन पर कब्जा है, जबकि जमीन सुनील के नाम है।