2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गठबंधन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई मुहर, सपा और बसपा मिलकर लड़ेंगे इलेक्शन

भाजपा फैला रही झूठा प्रचार, 2019 में पीएम मोदी को हरा कर भेज देंगे गुजरात

3 min read
Google source verification
SP leader Uttam statement on alliance before 2019 Lok Sabha Election

गठबंधन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई मुहर, सपा और बसपा मिलकर लड़ेंगे इलेक्शन

कानपुर। बसपा प्रमुख मायावती की खामोसी के चलते गठबंधन पर सस्पेंस चल रहा था। कई लोगों का मानना था कि हाथी साइकिल के बजाए पंजे के साथ लोकसभा चुनाव में उतर सकता है। पर इस संभवनाओं पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सोमवार को पत्रिका के साथ खास बातचीत के दौरान बताया कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती जल्द बैठक कर कौन कहां से लड़ेगा उस पर चर्चा कर एक साथ चुनाव में उतरने का ऐलान कर देंगे। गठबंधन टूटने का झूठा प्रचार भाजपा करा रही है। यूपी की 80 में से 80 सीटें गठबंधन के खाते में आएंगी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी को बनारस में हम हरा देंगे। इसी डर के चलते संभवता वह इस बार यूपी के बजाए गुजरात से चुनाव लड़ें।
80 में से 80 सीटें जीतेगा गठबंधन
कैरान लोकसभा उपचुनाव के बाद से बसपा प्रमुख गठबंधन को लेकर चुप्पी साधे हैं तो वहीं अखिलेश यादव और उपकी पार्टी के नेता हाथी के साथ चुनाव लड़नें की बात कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्रिका से खास बातचीत के दौरान बताया कि राजनीति में कुछ चीजें होती हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जाता। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो चुकी है और कुछ दिन के बाद कौन कहां से चुनाव लड़ेगा उसकी घोषणा कर दी जाएगी। गठबंधन टूटने का झूठा प्रचार भाजपा कर रही है। क्योंकि यूपी में अब झूठों के खात्में का वक्त आ गया है। सपा-बसपा 2019 में 80 में से 80 सीटें जीतेगी। यूपी में भाजपा खाता तक नहीं खोल पाएगी। नरेश उत्तम ने कांग्रेस के साथ आने के सवाल पर इतना जरूर कहा कि हर एक दल को संप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए साथ आना चाहिए। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसी के तहत लगे हुए हैं।
चरम पर है अपराध
नरेश उत्तम ने कहा कि जब से यूपी की कुर्सी पर सीएम योगी आदित्यनाथ बैठे हैं तब से प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है। बहू, बेटियां घर से निकलनें में डरती हैं। भाजपा के नेता थाने चला रहे हैं, तो वहीं खनन, शिक्षा माफिया भाजपा नेताओं के संरक्षण में फल फूल रहे हैं। कानपुर में 18 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। जबकि हैलट आईसीयू में एसी खराब होने के चलते पांच की मौत हो गई। बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की ।हम हर दिन दर्जनों गांवों का दौरा करते हैं, जहां किसान, मजदूर और युवा दर्द से कराह रहा है। सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज और सीएम योगी व उनके मंत्रियों के जुंबान पर चल रही हैं।
बीएलओ संघ के एजेंट
नरेश उत्तम ने कहा कि नरेश उत्तम ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से बौखलाई भाजपा सरकार अब आरएसएस के लोगों को बीएलओ बनाकर सपा कार्यकर्ताओं के वोट कटवाने में जुटी है। भाजपा ने आरएसएस के कुछ लोगों को बीएलओ के पदों पर बैठा दिया है। वह आरएसएस एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। नरेश उत्तम ने कहा कि पहले ईवीएम को गडबड़ करने की कोशिश की गई, जिसमें भाजपा को कामयाबी नहीं मिली। इसी के बाद अब बीएलओ के जरिए सपा व बसपा के बेसवोटों को वोटालिस्ट से काटा जा रहा है। नरेश उत्तम ने बताया कि खुद उनके गांव लहुरीसरांय जिला फतेहपुर में बीएलओ ने 50 से ज्यादा वोटर्स के नाम सूची से गायब कर दिए हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो बीएलओ के पास जाकर कटे नामों को दोबारा जुड़वाएं।
आलू सस्ता, बालू महंगी
नरेश उत्तम ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए सरकार ने सपा मुखिया का बंगला खाली कराया। इससे मन नहीं भरा तो टोटी चोरी का आरोप लगा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गठबंधन के चलते भगवा बिग्रेड डरी हुई है और 2019 फहत करने के लिए गैर कानूनी कार्य कर रही है, जिसे समाजवादी पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा शासन में किसान दुखी है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा। कुछ माह पूर्व लखनऊ की सड़कों पर फेंके गए आलू कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आलू का सही दाम न मिला तो किसानों ने आलू फेंक दिया। फिर भी सरकार ने किसानों की ओर ध्यान नहीं दिया। कहा, अखिलेश सरकार में बालू सस्ती थी और आलू महंगा। क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हैं। पर इनकी सरकार में ालू सस्ता है और बालू मंहगी है।