31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Samajwad के सारथी हैं Mulayam औैर Shivpal, Agra Adhiveshan में पहुंच रहे हैं इनके विचार

हम सब मिलकर Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के हाथों को मजबूत कर 2019 का Lok Sabha Election जीतेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 3 Oct 2017, 2:22 PM IST

SP state president Naresh Uttam statement over samajwadi party dispute

समाजवाद के सारथी है नेता जी औैर शिवपाल, आगरा अधिवेशन में पहुंच रहे हैं इनके विचार

कानपुर. Samajwadi Party के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सोमवार की शाम कानपुर पहुंचे। यहां वे सबसे पहले नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय गए और सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने Nagar Nikay Election में जुट जाने के आदेश दिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कहा कि समाजवादी आपस में कभी नहीं लड़ते। नेता जी Mulayam Singh Yadav हमारे दिल में बसते हैं, तो Shivpal Yadav सारथी हैं। हमारे दोनों नेताओं की विचारधारा आगरा में चल रहे SP Rastriya Adhiveshan में पहुंच रही है। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव दल से अलग नहीं है और न ही वे नई पार्टी बनाएंगे। हम सब मिलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर 2019 का लोकसभा चुनाव जीतेंगे। समाजवादी ही सप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ते आ रहे हैं और भगवाधारियों के खिलाफ हमारी ये जंग जारी रहेगी।


सांप्रदायिक हिंसा केे पीछे शासक-प्रशासक दोषी

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Naresh Uttam दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार अपने गृह नगर कानपुर पहुंचे। जहां सपाईयों ने उनका फूल-माल्यापर्ण कर भव्य स्वागत किया। नरेश उत्तम ने कहा कि कानपुर में जो Sampradayik Hinsa हुई है वो निंदनीय है और हमारी लोगों से अपील है कि वो भाईचारा बनाए रखें। साथ ही योगी सरकार व उनके अफसरों पर जुबानी हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की चूक के चलते यूपी संप्रदायिक हिंसा के चलते जला। अगर सरकार समय रहते इसे रोक लेती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं हो पाता। संघ और भाजपा के एजेंडे में ही हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद करा चुनाव जीतना है। सपा इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।


पीएम-सीएम ने जनता का विश्वास तोड़ा

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि मोदी व योगी की सरकार जनता का विश्वास तोड़ने में लगी है। सरकार लगातार संविधान का उल्लंघन कर रही है। सपा इसका विरोध करेगी। बोले, जीएसटी (GST) और नोटबंदी (Note Bandi) के चलते देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। युवाओं को रोजगार देने में असफल सरकार प्रदेश की छात्राओं पर लाठियां चलवा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन कब आएंगे, यह जनता को भी पता नहीं है। सरकार कॉलोनियों को नीलामी में बेचने की तैयारी कर रही है, कॉलोनी वहां पर रह रहे लोगों के नाम की जाए। बोले, भाजपा विकास की ओर ध्यान नहीं दे रही है। नरेश उत्तम नेे कहा कि पीएम मोदी ने लोगों को झूठे वादे के जरिए छला है, जिसका भुगतान इन्हें लोकसभा चुनाव में जनता देगी।


गुटबाजी की बात नकारी

सपा में चल रही गुटबाजी की बात प्रदेश अध्यक्ष घुमा गए। उन्होंने कहा कि आगरा में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में नेताजी की विचारधारा पहुंच रही है। इसलिए नेताजी कहीं अलग नहीं हैं। बैनर-पोस्टर से शिवपाल के गायब होने पर बोले कि किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है। निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं की बदौलत लड़ा जाएगा। सपा साइकिल से ही चुनाव लड़ेगी। वहीं नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने मंच से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आगामी निकाय चुनाव में झंडा-बैनर उठाने वालों को ही टिकट में वरीयता दें। कहा कि जब उन्होंने कई पार्टी पदाधिकारियों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया तो वह बोले, प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष थोड़े न आ रहे हैं। दो दिन से कई लोग कार्यक्रम निरस्त होने का भ्रम फैला रहे हैं। कई ग्रुपों में फर्जी मैसेज चलाए जा रहे हैं। इसी तरह से विधानसभा चुनाव में भी डील की गई। आप वहां साइकिल को जिताएं, हम कमल खिलवा देंगे।