11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर
एसएसपी ने दीपावली पर दी सुरक्षा की गारंटी, अपराधियों के खात्में के लिए कराई मुनादी
Play video

एसएसपी ने दीपावली पर दी सुरक्षा की गारंटी, अपराधियों के खात्में के लिए कराई मुनादी

इनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस ने दीपावली की दी शुभकामना, अपराधियों को पास कुछ इस तरह से सदेश भिजवाया ।

Google source verification

कानपुर। शहर की बागडोर संभालने के बाद एसएसपी व इनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनंत देव तिवारी ने अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कमर कस ली है। कई अपराधियों को मुठभेड़ के बाद सलाखों के पीछे भेजा है तो कुछ खौफ के चलते अंडरग्राउंड हो गए हैं। दिवाली पर्व पर उन्होंने लोगों को शुभ कामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा की गारंटी ली है तो वहीं अपराधियों को अपराध छोड़ने के लिए मुनादी करवाई है। एसएसपी ने कहा है कि पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाया। शराब व जुआ न खेलें। साथ ही पटाखे कम से कम फोड़े, जिससे कानपुर को प्रदूषण से मुक्त रखा जाए। कोई दबंग यदि परेशान करे तो पुलिस के पास जाएं, वहां पर सुनवाई न होते तो मुझसे सीधे मिलें।

आपसी भाईचारे के तहत मनाएं पर्व
एसएसपी अनंद देव ने कानपुर के लोगों को दीपावली की शुभ कामना दी। उन्होंने लोगों से कहा कि वो निडर होकर त्योहार मनाएं। कानपुर पुलिस आपकी सुरक्षा करेगी। साथ ही शहर के स्वस्थ्य रखने के लिए कम पटाखें फोड़ें। जुबा और शराब का सेवन न करें। घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें। दिवाली पर्व एकता का प्रतीक है। इसलिए आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने अपराधियों को भी अपने अंदाज में संदेश दिया। कहा, बीस साल में शहर में कई उतार चढ़ाव आए होंगे लेकिन अपराधियों से निपटने का तरीका वही है। जिसने भी कानून में हाथ लेने की कोशिश की या पुलिस पर गोली दागी उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

आपकी है पुलिस
एसएसपी ने बताया कि पड़ोसी जिले (फतेहपुर) से संबंध होने के चलते शहर से वाकिफ हूं लेकिन कोई पूर्वाग्रह लेकर नहीं आया हूं। पुलिस के हर चैलेंज स्वीकार किए जाएंगे। महिला संबंधित अपराध के लिए एंटी रोमियो, महिला हेल्प लाइन जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं थानों पर आने वाले पीड़ितों को भटकना न पड़े इसके लिए उन्हें रिसीविंग दी जाएगी। जिससे वह निर्धारित समय पर अपनी शिकायत की प्रगति पूछ सकें और संतुष्ट न होने पर उसके आधार पर संबंधित अधिकारी से शिकायत कर सकें। एएसपी से लेकर सिपाही तक ही हर घटना पर जवाबदेही तय कर दी गई है। कोई भी अपनी ड्यूटी से बच नहीं सकता। गश्त में हीलाहवाली और आम जनता से संबंध सुधारने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पीड़ित के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मी को किसी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा। शहर की भौगोलिक, आपराधिक, राजनीतिक और आबादी के आधार पर पुलिसिंग की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसे धीरे-धीरे कर जमीन पर उतारा जा रहा है।

150 से ज्यादा का कर चुके हैं इनकाउंटर
1987 बैच में पीपीएस में भर्ती हुए एसएसपी अनंत देव 2006 में आइपीएस बने। उन्होंने 1997 में शहर में स्वरूपनगर, सदर, कलेक्टरगंज में सीओ पद तैनात रहने के दौरान कई बड़ी घटनाओं के खुलासे किए। एसटीएफ में लंबा समय बिताने वाले श्री तिवारी ने अपनी सर्विस के दौरान 150 एंकाउंटर को लीड किया, जिसमें 38 में खुद गोली मारी। इसमें डकैत ददुआ व ठोकिया समेत कई इनामी अपराधी व दो आतंकी भी शामिल हैं। एसएसपी ने कहा कि अपराधी भी इसी समाज से निकला इंसान होता है। हम चाहते हैं कि वो गलत रास्ता छोड़ अच्छाई की डगर अपनाए। गुनाह करने वाला कोई भी कितना बड़ा अपराधी क्यों न हो पुलिस से बच नहीं सकता। उसे हथियार डाल कर जेल जाना होगा। जो ऐसा नहीं करेंगे तो हम उन्हें गोली के जरिए ठिकानें लगाएंगे।