पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. किसान की खेतों में फसल तैयार करने की राह हुई आसान। अब किसानों को सिर्फ खेतों के पौधारोपण करना होगा। इसके बाद फसल स्वताः तैयार होगी। ऐसी ही कुछ व्यवस्था कानपुर के जवाहरनगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर के इंटर के छात्र प्रांजल सिंह ने की है। प्रांजल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से पारिस्थितिकी तंत्र (ईको सिस्टम) तैयार किया है। इसके द्वारा खेत में फसल को समयानुसार खाद, पानी खुद ब खुद मिल जाएगा। और इस तरह किसान को सारी मुश्किलें हाल हो जाएगी। जल्द ही किसानों का यह सपना साकार होने वाला है।