3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांस्टेबल ने खाकी को किया दागदार, छात्रा को बनाता रहा हवश का शिकार

पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर ठुकराया, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा हुआ दर्ज

3 min read
Google source verification
पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर ठुकराया, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा हुआ दर्ज

कानपुर। दो साल नौबस्ता थाने में एक पीड़िता चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आई। यहां उसकी मुलाकात थाने में तैनात कांस्टेबल से हुई। उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और अक्सर रात में फोन करने लगा। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और कांस्टेबल ने प्यार का इजहार कर दिया। छात्रा ने भी इकरार कर लिया। इस दौरान करंस्टेबल छात्रा को अपने रूम में बुलाता और उसका यौनशोषण करता। दो साल तक वह छात्रा की अस्मत के साथ खेलता रहा। जब जी भर गया तो दूरियां बना ली और दूसरी युवती के साथ बुधवार को सात फेरे लेने जा रहा था। इसकी भनक छात्रा को हुई तो वह उसके घर पर पहुंचीख् लेकिन परिजनों ने उसे डांप-डपक कर भगा दिया। वह नौबस्ता थाने कई, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। थक-हार कर पीड़िता एसएसपी अखिलेश मीणा के दर पर फरियाद लगा पूरी कहानी बयां की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी पे कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। छात्रा ने बताया कि वर्तमान में कांस्टेबल कानपुर नगर के एक विधायक का गनर है और इसी के कारण पुलिस पहले कार्रवाई करने से पीछे हट रही थी।
भाजपा विधायक का नगर है कांस्टेबल
कानपुर में एक बार फिर से खाकी पर दाग लगा है। दरअसल एक युवती ने आरोप लगाया है, कि दीपक मिश्रा नाम के कांस्टेबल ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाकर उसका शोषण किया। पीड़िता के मुताबिक उसे जब पता चला कि आरोपी कांस्टेबल की आज शादी है, तो उसने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिपाही और उसके परिवार की रजामंदी से दो साल पहले शादी तय हो गई थी। जिसके बाद सिपाही ने उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन बाद में उसके परिजनों ने दहेज की मांग की। घर की आर्थिक स्थित ठीक न होने के बावजूद पिता ने कुछ पैसा देने के बात कही, लेकिन सिपाही नहीं माना और मुझसे दूरी बना ली। पीड़िता ने बताया कि आज वह शादी करने जा रहा है और इसी के चलते मैं एसएसपी साहब से मिलकर कांस्टेबल की करतूज बताई। उन्होंने पुलिस को एफआईआर लिखने के साथ ही शादी रूकवाने के निर्देश दिए हैं।
जी भर गया तो बना ली दूरियां
छात्रा ने बताया कि कांस्टेबल ने पहले मुझे अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के सपने दिखाता रहा, लेकिन जब जीभर गया तो मुझे छोड़कर वह दूसरी युवती के साथ शादी करने जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि कईबार आरोपी ने मेरा गर्भपात कराया। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल कांस्टेबल घुमाने के बहाने दिल्ली ले गया और एक होटल में पत्नी बनाकर रखा। इस दौरान वह शराब के नशे में मेरे साथ शरीरिक संबंध बनाए। कांस्टेबल अक्स्र मेरे घर आता और चार पहिया वाहन में मुझे घुमाने के बहाने अपने रूम में ले जाया करता था।
पिता ने शादी की रखी मांग, बिफरा कांस्टेबल
एक माह पहले छात्रा के पिता ने कांस्टेबल से अपनी बेटी की शादी करने की तैयारी की। उसने बकाएदा नाते-रिश्तेदारों को शादी की जानकारी दी। छात्रा ने बताया कि पिता ने कांस्टेबल को घर बुलाया और शादी की तरीख बताई। जिसे सुनकर वी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। पीड़िता का आरोप है ि कवह फोन पर धमकी दी है कि अगर तुमने मुंह खोला तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। पीड़िता के मुताबिक कांस्टेबल वर्तमान में भाजपा के एक विधायक का गनर है। विधायक के चलते वह मुझे जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता का आरोप है कि विधायक भी परदे के पीछे उसकी मदद कर रहे हैं।