
मुन्ना बजरंगी के बारे राठी को लगी भनक, दूसरी बैरक में शिफ्ट करवा दें मैडम
कानपुर। आयाराम-गयाराम की दुनिया के बेताब बादशाह मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल के अंदर मौत के घाट उतारने वाले माफिया डॉन सुनील राठी फतेहगढ़ जेल की बैरक के अंदर बीड़ी पीकर रातें गुजार रहा है। राठी को उसी सुरक्षित बैरक में रखा गया हैं, जहां कभी खुद मुन्ना बजरंगी बंद रहा था। इसकी भनक लगते ही राठी खौफ में है और रविवार को डीएम के निरीक्षण के दौरान उसने दूसरी सेल में शिफ्ट करने की गुहार लगाई, लेकिन जेल प्रशासन ने उसकी मांग को नमंजूर कर दिया। राटी पिछले एक सप्ताह से डिप्रेशन में है और सेल के अंदर अकेला लेटा रहता है। हां वो कभी-कभी नशे के तौर पर सिर्फ बीड़ी का इस्तेमाल कर रहा है। राठी की बैरक के अंदर माचिस बीड़ी डीएम मोनिका रानी ने बरामद की थी। इसी के बाद उसकी सेल की सुरक्षा और तगड़ी कर दी गई है।
राटी की सेल से मिली बीड़ी
रविवार देर शाम जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के साथ सेंट्रल जेल पहुंचीं। उन्होंने मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी और छोटा राजन गिरोह के सदस्य सुभाष ठाकुर की बैरकों का जायजा लिया। दोनों अफसरों ने सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों की गंभीरता से तलाशी ली। हालांकि इन दोनों की बैरकों में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। हां राठी के पास से बीड़ी और माचिस के पैकेट जरूर मिले हैं। जिस पर डीएम ने वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को जमकर फटकार लगाई और दोबारा प्रतिबंधित वस्तुएं पाए जाने पर कार्रवाई की धमकी दी। डीएम ने बताया कि सेंट्रेल जेल की बैरकों में कुछ नहीं पाया गया। हां जिला जेल में चार मोबाइल व चार चाकू मिले हैं। इसके साथ ही अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं भी पाई गईं। उन्हें कब्जे में लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
मुन्ना की सेल में पहुंचा राठी
शार्प शूटर मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर सनसनी फैलाने वाले कुख्यात अपराधी सुनील राठी फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। इसी सेंट्रल जेल में कभी राठी की गोलियों का शिकार मुन्ना बजरंगी भी निरुद्ध रहा है। जेल सूत्रों की मानें तो राठी को मुन्ना बजरंगी वाली हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। राठी को पहले इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन जैसे ही उसको इसकी भनक लगी उसने दूसरी सेल में शिफ्ट करने की मांग जेल प्रशासन से की थी। सूत्रों की मानें तो जिस दिन राठी की मां उससे मिलने के लिए आई, उसने सेल बदलाए जाने की मांग की थी। बताया जाता है कि इस सेल की देखरेख के लिए पंद्रह पीएसी के जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं। साथ ही दो सब इंस्पेटरों को भी यहां तैनात किया गया है। इसी के कारण राठी एक आम कैदी की तरह सजा काट रहा है।
एक से बढ़ कर एक डॉन यहां रहे हैं बंद
भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गैंग का सदस्य रहा मुन्ना बजरंगी भी कभी फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में ही निरुद्ध रह चुका है। उसी समय यहां पर पूर्वांचल के बाहुबली आनंद राय के अलावा कभी दाऊद इब्राहीम के शूटर रहे सभाष ठाकुर और छोटा राजन गैंग के शूटर्स के भी निरुद्ध होने के चलते सेंट्रल जेल फतेहगढ़ काफी संवेदनशील हो गई थी। मुन्ना बजरंगी के अलीगढ़ जेल और छोटा राजन गैंग के शूटर्स के आगरा जेल में स्थानांतरित होने व आनंद राय के जमानत पर रिहा होने के बाद से सेंट्रल जेल प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली थी। हालांकि इस दौरान नोयडा से आया बदन सिह उर्फ बदलू व 26 मामलों में आरोपी हप्पू समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई खूंख्वार अपराधी सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए जा चुके हैं।
सफेदपोशो के जरिए बना रहा पैठ
माफिया डॉन सुनील राठी को फतेहगढ़ जेल में वो सुख-सुविधाएं नहीं मिल रही, जो उसे अन्य जेलों में एक हुक्म में उपलब्ध हो जाया करती थीं। सूत्रों की मानें तो उसने अपने सफेदपोश नेताओं से संपर्क कर जेल में सविधाएं मुहैया कराए जाने को कहा है। सूत्र बताते हैं कि जेल के कुछ अधिकारी उसे खाने-पीने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी के चलते डीएम ने रविवार को सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। फतेहगढ़ जेल की निगरानी खुद सीधे कारागार मंत्री जय कुमार जैकी कर रहे हैं और अधिकारियों को साफ आदेश दिए ेहैं कि ख्ुंखार बंदियों के बैरक के आसपास परिंदा भी मर न मार सके। साथ ही जेल मैनुअल के तहत सभी कैदियों को भोजन व अन्य समान दिया जाए। बाहर से कोई भी वस्तु जेल के अंदर नहीं आने पाए।
Published on:
30 Jul 2018 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
