10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
मंत्री स्वाति सिंह की धमकी पर यूपी बीजेपी चीफ बोले, ठंडे दिमाग से  सेवा करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी
Play video

मंत्री स्वाति सिंह की धमकी पर यूपी बीजेपी चीफ बोले, ठंडे दिमाग से सेवा करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी

विधानसभा उपचुनाव जीत के बाद स्वतेत्रदेव सिंह पहुंचे कानपुर, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा फिर कांग्रेसी पार्टी व राहुल गांधी पर बोला जुबानी हमला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 17 Nov 2019, 9:01 AM IST

कानपुर। एमएलएसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को कानपुर पहुंचे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक गेस्टहाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन और आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान जहां उन्होंने राफेल मामले पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर जमकर बरसे तो स्वाति सिंह प्रकरण पर सधा हुआ बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम और अधिकारी जनता के सेवक हैं। गुस्से को कंट्रोल करने के लिए सिर पर बर्फ रखनी चहिए। वायरल आडियो पर मंत्री ने अपना पक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा है और डीजीपी ने भी जांच के आदेश दिए हैं।

जनता के सेवक
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नेता जनता के सेवक होते हैं तो वहीं अधिकारियों की जवाबदेही बनती है। कारोबारी, किसान, मजदूर, गरीब की हर समस्या का निराकरण जनता के सेवक को करनी होती है। ऐसे में कभी-कभी कुछ नेता गर्म हो जाते हैं। हमारी उन्हें सलाह है कि सिर पर बर्फ रखें और देश व प्रदेश के विकास को आगे ले जाएं। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में मंत्री स्वाति सिंह और सीओ के बीच टकरार पर इतना कहा कि ऐसे प्रकरण नहीं होने चाहिए।

फैसले का किया स्वागत
भारतीय वायुसेना के लिये फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे के मामले में दिसंबर, 2018 के अपने निर्णय पर पुनर्विचार के लिये दायर याचिकायें गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्रदेव सिंह खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सत्य की जीत हुई है। यह मोदी सरकार की बड़ी जीत है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी चीफ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशहित में कार्य करने वाला दल हैं। यहां भ्रष्टाचार, परिवारवाद, बिलौलिए की कोई जगह नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आने वाला भक्त भारत का होगा।

अदालत ने राहुल को दी सीख
स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी से कहा है कि पूरा आदेश पढ़े बिना उन्हें कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करनी चाहि। उन्हें भविष्य में सावधान रहना चाहिए। कहा, ‘सड़क से लेकर संसद तक राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने देश को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सत्य की जीत हुई। मैं आशा करता हूं कि राहुल गांधी देश में होंगे और राष्ट्र से क्षमा मांगेंगे।

झूठ फैलाना बंद करेंगे
बीजेपी चीफ ने कहा कि न्यायालय के फैसले ने एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सरकार के दृढ़ संकल्प की पुष्टि की है। उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी और उसके पूर्व अध्यक्ष झूठ फैलाना बंद करेंगे एवं राष्ट्र निर्माण और देश की सुरक्षा के प्रति सकारात्मक योगदान देंगे। स्वतंत्रदेव सिंह ने गोविंदनगर सीट पर पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जमीन पर उतरकर लोगों की समस्याओं का निराकरण के लिए कहा।