3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मिर्च को खाने से होता है कैंसर, देखकर खरीदिए

पिछले दिनों पनकी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने छापामारी की. यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के पास ऐसी मिर्च पकड़ी है, जिसे खाने से कैंसर की संभावना ज्यादा रहती है.

2 min read
Google source verification
Kanpur

इस मिर्च को खाने से होता है कैंसर, देखकर खरीदिए

कानपुर। पिछले दिनों पनकी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने छापामारी की. यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के पास ऐसी मिर्च पकड़ी है, जिसे खाने से कैंसर की संभावना ज्यादा रहती है. आपको भी बाजार में अगर ऐसी मिर्च मिले, तो ज़रा देखकर खरीदिएगा.

पकड़ा गया ये मिलाते हुए
दरअसल टीम ने यहां कुछ लोगों को लाल मिर्च में प्रतिबंधित सूडान डाई मिलाते पकड़ा है. इस डाई से कैंसर, लीवर और हार्ट की तमाम बीमारियां हो सकती हैं. बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रखर मसाले की फैक्ट्री में भी छापा मारा, जहां पिसी हल्दी में मिलावट पाई गई. इस पर विभाग ने 600 किलो हल्दी और 240 किलो मिलावटी लाल मिर्च को सीज कर दिया. जानकारी करने पर इसकी कुल कीमत 80,000 रुपये बताई गई है. इतना ही नहीं, फैक्ट्री में जहां पैकिंग की जा रही थी, वहां काफी गंदगी भी पाई गई.

पकड़ा गया ये भी
स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम की ओर से छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से सिर्फ यही नहीं धनिया, मिर्च के 2 और हल्दी के 2 सैंपल भी भरे गए. विभाग के अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लाल मिर्च में सूडान डाई मिलाते पकड़ा गया, इस आशंका पर पूरे माल को सीज कर दिया गया है.

मिल रही थीं शिकायतें
बता दें कि जांच करने वाली इस टीम में शामिल एसीएफ हरिशंकर सिंह, एफएसओ राजेश गुप्ता, अमर बहादुर गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों से मसाले में मिलावट किए जाने की शिकायत मिल रही थी. उन्‍हीं शिकायतों के आधार पर यहां छापेमारी की गई.

मिलावटी दूध के भी सैंपल भरे
शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों से मिलावटी दूध के कई सैंपल भरे. टीमों ने टाटमिल चौराहा, रामादेवी, 80 फीट रोड, गोविंद नगर सहित अन्य इलाकों में छापेमारी कर मिश्रित दूध, घी, पाश्चुराइज्ड फुल क्रीम मिल्क के 10 सैंपल भरे. सभी को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.