ग्रामीणों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद काफी देर तक बिजली बंद नही की गई। जब बिजली बंद हुई तो गांव के लोग अजय और करन को कल्याणपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान परिजनों ने मंगलवार सुबह शव के साथ ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर रखा। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने वपीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।