कानपुर देहात-जनपद में पुखरायां जैसे बड़े ट्रेन हादसे के बाद से रेलवे विभाग चौकन्ना हो गया है। बीते दिन दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर एक ही स्टेशन के समीप कुछ ही दूरी पर लगातार एक जैसी घटना होने से कई सवाल जेहन में उठ खड़े हुये हैं। आखिर रेलवे कर्मचारियों को पेट्रोलिंग के दौरान ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया साथ ही पटरी के ज्वाइंट के पास ही पटरी का अकस्मात चटकना आदि बिंदु चौंकाने वाले हैं। इसको लेकर लोगों में कई तरह की आशंकाएं जाग उठी हैं। झींझक स्टेशन के आसपास पटरी चटकना कोई साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। फिलहाल रेलवे के अफसर इसे पटरी के ज्वाइंट का कमजोर होना या पटरी ठंडी गरम होने से चटकना मानकर चल रहे हैं। फिलहाल गश्त करने वाले रेलवे कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है।