
यूजीसी ने रोका सीएसए में रिक्रूटमेंट प्रोसेस
कानपुर। सीएसए एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी समेत यूपी की सभी एग्री यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के करीब 246 पोस्ट सरकार ने स्वीकृत कर दिए हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने नई गाइडलाइंस के चलते भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. हालांकि, इन गाइडलाइंस के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि परमानेंट फैकल्टी न मिलने से शिक्षा के स्तर पर असर पड़ रहा है. किस तरह का होगा ये असर, आइए जानें.
बताया गया है ऐसा
इस क्रम में बताया गया है कि परमानेंट फैकल्टी न मिलने पर गेस्ट फैकल्टी थ्योरी क्लास तो लेती हैं, लेकिन फार्म हाउस या लैब में जाकर प्रैक्टिकल नहीं कराती है. कुल मिलाकर हालात ऐसे हैं कि सीएसए में कई विभाग में तो सिर्फ एक या दो ही फैकल्टी हैं. ऐसे में छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
ऐसे चलाया जा रहा है काम
सीएसए के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में फैकल्टी की 500 से ज्यादा पोस्ट स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में कॉलेज में महज 200 के करीब शिक्षक ही शिक्षण कार्य कर रहे हैं. ऐसे में अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि छात्रों की पढ़ाई कैसी चल रही होगी. इसी तरह से कॉलेज ऑफ होम साइंस में भी फैकल्टी की जबरदस्त कमी है, जब भी रिक्रूमेंट प्रॉसेस शुरू होता है, कोई न कोई रोड़ा आ ही जाता है. किसी तरह गेस्ट फैकल्टी के सहारे काम चलाया जा रहा है.
ऐसा कहते हैं जानकार
सीएसए एग्री एंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. सुशील सोलोमन कहते हैं कि शासन ने 246 पोस्ट के लिए ग्र्रीन सिग्नल तो दे दिया है, लेकिन यूजीसी ने नई गाइडलाइंस के चलते फैकल्टी रिक्रूटमेंट प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. कोशिश है कि इन हालात में भी स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा दी जा सके. एक बार फिर याद दिला दें कि सीएसए एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी समेत यूपी की सभी एग्री यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के करीब 246 पोस्ट सरकार ने स्वीकृत कर दिए हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने नई गाइडलाइंस के चलते भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.
Published on:
22 Oct 2018 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
