
CM योगी के इस मंत्री ने सपा-बसपा पर प्रहार, बुआ-भतीजे ने यूपी को कर डाला बदहाल
कानपुर। लोकसभा चुनाव का शंखदान बज चुका है। राजनीतिक दल अपने तरकस से हर तीर चला रहे हैं, जिससे उन्हें सियासी फाएदा मिले। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने सपा-बसपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बुआ-बबुआ की जोड़ी के चलते उत्तर प्रदेश बदहाल हो गया था, जिसे हमारी सरकार पटरी पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी है। अखिलेश ने अपने कुनबे का विकास किया तो मयावती ने मुर्तियां लगवा कर जनता के पैसे का बंटाधार किया। यूपी सरकार अच्छा कार्य कर रही है, जिसके चलते विपक्ष को मिर्ची लग रही है। अब इन्हें जनता कभी सत्ता में नहीं लाएगी। कहा, अखिलेश यादव से हमारी गुजारिश है हि वो आरोप लगाने से पहले से प्रूफ के तौर दस्तावेज ट्यूट के जरिए दें, जिससे जनता को सही और झूठ का पता ठीक से चले।
और फर्जी शिलान्यास किया गया?
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हमलों का योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने जोरदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें पिछली सरकार की योजनाओं को ड्राप कर देती थी, लेकिन हमारी सरकार में ये नहीं हो रहा। हमने किसी भी योजना को बंद नहीं किया। हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं। वह किसी पार्टी का नहीं जनता का है। अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का 14299 करोड़ में टेंडर किया था। हमने दो साल बाद भी 1515 करोड़ रुपये बचाये हैं। अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या कारण था कि इतनी जल्दी टेंडर किया और फर्जी शिलान्यास किया गया? ! कुछ तो गडबड़ है और इसकी जांच भी कराई जाएगी। योगी सरकार आने के बाद अब शिलान्यास नहीं, सीधे योजनाओं की सौगात जनता को दी जा रही है।
कैंचीवाले बयान के बाद भड़के मंत्री
अखिलेश यादव लखनऊ मेट्रो, आगरा एक्सप्रेस-वे और हाल ही में नोएडा में शुरू हुए सैमसंग के प्लांट समेत कई योजनाओं को लेकर योगी सरकार पर तीखी टिप्पणी कर चुके हैं। नोएडा में सैमसंग प्लांट के उद्घाटन को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को ’कैंचीवाली सरकार’ तक कहकर संबोधित किया था। इसी के चलते कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने उन्हें करारा जवाब दिया। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को सियासत विरासत में मिली है। वो जमीन पर निकलने के बजाए सोशल मीडिया में ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं। हमारी उन्हें सलाह है कि घर के बाहर निकलें और देखें की उनके कार्यकाल के बाद कितनी तेजी से यूपी विकास के पथ पर आगे बड़ रहा है। मंत्री महाना ने कहा कि 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।
सीएम योगी का करना चाहिए शुक्रिया
सैमसंग विवाद पर अखिलेश को जवाब देते हुए मंत्री महना ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि सैमसंग मेरे समय पर आई थी। मैं कहना चाहूंगा कि जब हमने अपना विभाग ज्वॉइन किया था, तब मेरे पास सैमसंग के वाईस प्रेसिडेंट का मैसेज आया था। उनका कहना था हमारा इन्वेस्टमेंट 12 जनवरी 2017 से रुका हुआ है। हम आगे के बारे में नहीं सोच पा रहे है। अगर अखिलेश यादव जी की सोच इतनी तेज थी तो क्यो काम रुका पड़ा था? 29 मार्च 2018 को मेरी दोबारा बात हुई, जिस पर सैमसंग ने नए इन्वेस्टमेंट प्लान के लिए बात की थी। अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए सतीश महाना ने कहा जब इस प्रोजेक्ट का हर काम हमारी सरकार में हुआ तो यह आपका कैसे हो गया। हमारी सरकार जनता के लिए काम कर रही है। जिन्होंने सिर्फ राजनीति की है, वह आज शोर मचाने का काम कर रहे। पिछली सरकारों के पास इंडस्ट्री के लिए समय नही था। सैमसंग प्रदेश छोड़ना चाहती थी, पर आज वह प्लांट को बढ़ाने की बात कर रही है। यह माहौल हमने दिया है। अखिलेश यादव अगर यह कह रहे है कि यह उनका काम है तो आज उनको योगी जी की होर्डिंग लगाकर शुक्रिया करना चाहिए। जो काम वह शुरू नहीं कर पाये वह हम कर रहे हैं।
दोनों के सामने हुई गड़बड़ी
मंत्री ने महाना ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की जांच में खुलासा हुआ है कि मायावती और अखिलेश यादव के समय शिक्षकों की भर्ती में जमकर गड़बड़ी हुई है। जांच में बताया गया है कि 2011, 2013 और 2016 में स्नातक शिक्षकों और प्रवक्ता पदों पर ऐसे विषयों के शिक्षकों की भर्तियां की गईं जो विषय पाठ्यक्रम में थे ही नहीं। कई कॉलेज ऐसे भी हैं, जहां जीव विज्ञान के शिक्षक के रूप में 150 से भी ज्यादा शिक्षकों की भर्ती कर दी गई और उन्होंने कॉलेज ज्वॉइन भी कर लिया, लेकिन हैरानी की बात ये है कि वहां जीव विज्ञान पढ़ाया ही नहीं जाता है। मंत्री ने बताया कि वनस्पति विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती में भी गड़बड़ी की गई। दोनों सरकारों ने आंख बंद कर छात्रों का भविष्य बर्बाद किया। योगी सरकार में हाईटेक तरीके से सरकारी नौकरियों में भर्ती की जा रही है। नौकरी के नाम पर ठगने वाले माफिया प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं।
Published on:
15 Jul 2018 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
