27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP rain alert: 20 जुलाई की रात, 21 जुलाई और 23 जुलाई को बारिश का अलर्ट, तापमान में भी उतार चढ़ाव

UP rain alert आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई की रात में बारिश होने की संभावना है। 21 जुलाई और 23 जुलाई को भी बारिश होने की जानकारी दी गई है।

2 min read
Google source verification
20 जुलाई से बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

UP rain alert आईएमडी में बारिश को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 19 जुलाई को दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहने की संभावना है। 6 मिली मीटर बारिश होने का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 22 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बीच-बीच में बादल गरजने की भी संभावना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने की संभावना है। सोमवार को 33 डिग्री, मंगल को 36 डिग्री तापमान रहने की जानकारी मिल रही है। रविवार को देर रात बारिश हो सकती है। ‌

कैसा रहेगा कानपुर में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा कानपुर में 20 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश होने की जानकारी मिल रही है। इस दौरान हवा भी चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा कानपुर में 23 जुलाई तक मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 41 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 22 जुलाई मंगलवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 22 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 23 जुलाई का तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।